आईएसबीटी का शिलान्यास इसी माह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर हल्द्वानी गौलापार में अंतरराज्यीय बस अड्डे (आईएसबीटी) का फरवरी दूसरे पखवाड़े में मुख्यमंत्री हरीश रावत शिलान्यास करेंगे। शिलान्यास के बाद निर्माण एजेंसी नागार्जुन से करार किया जाएगा। पहले चरण में आईएसबीटी के निर्माण पर 50 करोड़ की धनराशि खर्च होगी।
वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश के मुताबिक आठ हेक्टेयर क्षेत्रफल में आईएसबीटी निर्माण होने पर हल्द्वानी के पुराने बस अड्डे, टैक्सी स्टैंड और केमू स्टैंड को भी शिफ्ट कर दिया जाएगा। द्वितीय चरण में सुविधाओं और भवनों का विस्तार करने पर करीब 60 करोड़ की धनराशि खर्च होगी।
ग्रेटर हल्द्वानी का आईएसबीटी देहरादून के आईएसबीटी से करीब तीन गुना बड़ा होगा। आईएसबीटी का प्रोजेक्ट आरटीओ एसके सिंह की देखरेख में चलेगा। बस अड्डे के लिए वन विभाग से परिवहन विभाग को भूमि हस्तांतरित हो चुकी है। पेड़ों के पातन और अन्य कार्यों के लिए 66 लाख की धनराशि दी जा चुकी है।