फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Irregularities in CSC centers in Haldwani

UK News: हल्द्वानी के सीएससी केंद्रों पर प्रशासन की कार्रवाई, निलंबित होंगे लाइसेंस

Fri, 21 Nov 2025 12:54 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 21 Nov 2025 12:54 PM IST
सार

हल्द्वानी के खानचंद्र मार्केट में सीएससी केंद्रों की जांच के दौरान बड़ी अनियमितता सामने आई है। पाया गया कि एक केंद्र नैनीताल के लिए जारी लाइसेंस से हल्द्वानी में चल रहा था। इसके लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।

 

विज्ञापन
Irregularities in CSC centers in Haldwani
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी में सीएससी सेंटरों में अनियमितताएं चरम पर हैं। अधिकारियों ने जांच शुरू की तो एक के बाद एक गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। बृहस्पतिवार को यहां खानचंद्र मार्केट में जांच हुई तो पता चला कि नैनीताल में सीएससी केंद्र संचालन के लिए लाइसेंस दिया गया है, मगर सेंटर हल्द्वानी में चल रहा है। ऐसे दो सेंटर संचालकों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

उपजिलाधिकारी राहुल शाह ने बताया कि खानचंद्र मार्केट में दो केंद्रों में गड़बड़ियां मिलीं। एक केंद्र का लाइसेंस नैनीताल के नाम से जारी हुआ था लेकिन उसे खानचंद्र मार्केट में चलाया जा रहा था। इसका लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। एक केंद्र में दस्तावेजों का रखरखाव सही से नहीं किया गया था। उन्होंने बताया कि दोनों मामलों में केंद्र संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

रामनगर\कालाढूंगी। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि रामनगर के कानिया, गूलरघट्टी, घासमंडी समेत नौ सीएससी सेंटरों पर छापा मारा गया। गूलरघट्टी के एक सेंटर पर रेट लिस्ट चस्पा नहीं होने, रजिस्टर का रखरखाव नहीं होने, लोकेशन आईडी नहीं दिखाने पर उसे सीज किया गया है। कालाढूंगी में एसडीएम विपिन चंद्र पंत ने तीन कॉमन सर्विस सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। सलमान कंप्यूटर सेंटर से 26 आधार कार्ड कब्जे में लिए गए हैं। एसडीएम ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। इस दौरान राजस्व निरीक्षक फैजान खान, राजस्व उप निरीक्षक तारा चंद्र घिल्डियाल, जितेन्द्र मिश्रा, हरीश गिरी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed