{"_id":"60903f6a8ebc3e8dc506fe8f","slug":"investigation-the-condition-of-the-kovid-hospitals-where-the-phone-does-not-pick-up-nowhere-is-the-answer-haldwani-news-hld423325517","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ताल- कोविड अस्पतालों का हाल.... कहीं फोन नहीं उठते, कहीं नहीं मिलता जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ताल- कोविड अस्पतालों का हाल.... कहीं फोन नहीं उठते, कहीं नहीं मिलता जवाब
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोरोना संक्रमित मरीजों की मदद के लिए जिला प्रशासन के निर्देश के बाद अब निजी अस्पतालों में भी कोविड मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बकायदा चार्ट बनाया गया है, जिसमें संपर्क नंबर के अलावा कोविड बेडों की संख्या आदि की जानकारी दी गई है। प्रशासन का निर्देश है कि मरीजों को बेहतर इलाज दिया जाए और तीमारदारों की हर बात गंभीरता से सुनी जाए।
अमर उजाला ने सोमवार को प्रशासन की ओर से जारी लिस्ट के अलावा इन अस्पतालों की वेबसाइट पर दिए गए नंबरों पर भी संपर्क साधा। कई अस्पतालों में बेड फुल मिले, जबकि कुछ अस्पतालों के नंबर बंद मिले और कुछ में कर्मचारियों ने फोन उठाने की भी जहमत नहीं उठाई। सोमवार को सांई अस्पताल में 25 कोविड बेड फुल रहे। सेंट्रल अस्पताल में 56, बृजलाल में 70, बॉम्बे अस्पताल में 25, एसटीएच में 438 बेड फुल होने की बात ताई ई। जगदंबा अस्पताल में सभी 25 बेड फुल होने की बात कही गई। डॉक्टर विक्रांत ने बताया कि ऑक्सीजन सिलिंडर नहीं होने से दिक्कत खड़ी हो रही है। जिला प्रशासन से सिलिंडरों को मांग की गई है अभी तक नहीं मिले हैं।
इन अस्पतालों के नंबर बंद या फिर फोन नहीं उठे
केएचआरसी अस्पताल, कल्याण अस्पताल के दिए गए फोन नंबर बंद मिले। नीलकंठ अस्पताल का नंबर आउट ऑफ नेटवर्क, विवेकानंद अस्पताल, सिद्धि और सुबह अस्पताल के नंबर पर कर्मचारियों ने फोन नहीं उठाया। इनमें से कुछ अस्पतालों के जिम्मेदार लोगों से संपर्क कर तकनीकी कारणों को जानने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम में नंबर में भी कई झोल...
हल्द्वानी। सरकारी अस्पताल के कंट्रोल रूम में भी किसी एक नंबर से पूरी जानकारी नहीं मिल रही है। सुशीला तिवारी अस्पताल के कंट्रोल नंबर पर कोविड मरीजों के लिए बेड की जानकारी मांगने पर एक अलग लैंडलाइन नंबर दिया जाता है। उस नंबर पर फोन किया तो वहां से फिर एक अन्य नंबर पर काल लगाया जाता है। इस दौरान फोन रिसीव नहीं होने पर दोबारा वही प्रक्रिया फिर से अपनाई जाती है। इससे समय तो व्यर्थ जाता ही है मरीज की आफ़तें भी बढ़ती जाती हैं।
एसटीएच का हेल्पलाइन नंबर
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल के 05946- 234204 नंबर पर फोन कर रोगियों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
कंट्रोल रूम के नंबर
कोविड-19 से संबंधित सूचनाओं के आदान प्रदान और समस्याओं के निराकरण के लिए कंट्रोल रूम 24 घंटे खुला रखा गया है। कंट्रोल रूम के नंबर 05946- 250044, 05946- 250077, 05946- 253850, 05946- 281234 हैं।
- स्वास्थ्य विभाग का जिला कंट्रोल रूम नंबर- 05946-281234
- जल संस्थान का कंट्रोल रूम नंबर- 05946-220776
- बिजली विभाग का टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर- 1912