फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Investigation of Viral Audio in Kaladhungi

ऑडियो प्रकरण की जांच शुरू हुई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Investigation of Viral Audio in Kaladhungi
रामनगर (नैनीताल)। चुनाव के दौरान कालाढूंगी सीट से जुड़े नेता का ऑडियों वायरल हुआ था। इस प्रकरण की जांच रामनगर कोतवाल को सौंपी गई थी। कोतवाल ने जांच शुरू करते हुए पीड़िता और दो आरोपियों के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि कालाढूंगी थाने में एक महिला की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। महिला का आरोप था कि साजिश के तहत ऑडियो को बनाया गया। कुछ लोगों ने दुर्भावना के चलते उसे बदनाम करने के लिए ऑडियो को प्रचारित कर दिया। जिससे पीड़िता व उसके परिवार के मान पर चोट पहुंची है। नौ फरवरी को जिस वाट्सएप नंबर से यह ऑडियो सबसे पहले जारी हुआ उस पर पीड़िता की तहरीर पर पांच मार्च को कालाढूंगी में मुकदमा दर्ज हो गया था। कोतवाल ने बताया कि कालाढूंगी थाने में दर्ज मुकदमे की विवेचना अब उन्हें मिली है। केस डायरी का अध्ययन करने के बाद शनिवार को इस प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान दो आरोपी व महिला के बयान दर्ज किए हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed