फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Inter topped the St. Joseph High School, Sherwood

इंटर में सेंट जोसेफ तो हाईस्कूल में शेरवुड अव्वल

Tue, 19 May 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Tue, 19 May 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन

काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के आईसीएसई (दसवीं) और आईएससी (बारहवीं) के परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित हुए। शेरवुड, आल सेंट्स, सेंट जोसेफ और सेंट मैरी के परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहे। नैनीताल में दसवीं में शेरवुड तो बारहवी में सेंट जोसेफ अव्वल रहा। सेंट जोसेफ के तीन छात्रों ने समान प्रतिशत प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन


12वीं में सेट जोसेफ के गौरव कुमार घिल्डियाल, केतन तलवार और कुशाग्र पांडे ने 97.75 फीसदी अंक प्राप्त कर नगर में पहला स्थान हासिल किया। कालेज के देवांश पांडे ने 96.5 फीसदी के साथ दूसरा और माणिक कपिल ने 95.25 फीसदी के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। आल सेंट्स की ऐश्वर्या शाह ने 97 फीसदी अंक लेकर कालेज में पहला, दिशा बंका ने 96 फीसदी के साथ दूसरा व हरसीन कौर व आकांक्षा ने 95 फीसदी अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। शेरवुड के दीपेश मेहरा ने 95.5, रहमुन सिंह ढिल्लन ने 93 व शीतल परगई ने 92.5 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। सेेंट मैरी की मंजरी चौधरी ने 93, सलोनी बिष्ट ने 92.5 व मानसी लोहुमी ने 90.75 फीसदी अंक प्राप्त कर क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


10वीं में शेरवुड की हिमानी मेहरा 97.2 फीसदी के साथ अव्वल रहीं। अमित सौरभ 95 फीसदी व कुशाग्र अग्रवाल ने 94.6 फीसदी अंक प्राप्त कर कालेज में दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं शाश्वत डालाकोटी ने 94 फीसदी अंक हासिल किए हैं। सेंट मैरी की शिवांगी देऊपा ने 97 फीसदी अंक कर पहला, ईसा गोयल ने 96.8 फीसदी अंक के साथ दूसरा और वत्सला साह ने 95.8 फीसदी अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंट जोसेफ के संयम अग्रवाल ने 96.4, शिवम साह ने 96.2 तथा वैभव पांडे ने 95.8 फीसदी अंक प्राप्त कर कालेज में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। आल सेंट्स की हविशिता मलिक ने 95, अनुशा गुप्ता, प्रज्ञा चंद व शिवांगी कुमारी ने 94 प्रतिशत और इला अग्रवाल व वामिका गुप्ता ने 93 फीसदी अंक प्राप्त कर कालेज में क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। शेरवुड के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू, सेंट जोसेफ के पीटर इमैन्युअल, आल सेंट्स की किरन जरमाया व सेंट मैरी की प्रधानाचार्या सिस्टर एलसी ने सफल छात्रों को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed