{"_id":"68489aa74827730a0b05abcb","slug":"instructions-to-ensure-preparations-for-scissors-fair-haldwani-news-c-8-1-hld1029-579603-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कैंची मेले के लिए तैयारियां सुनिश्चित कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कैंची मेले के लिए तैयारियां सुनिश्चित कराने के निर्देश
विज्ञापन
हल्द्वानी। सांसद अजय भट्ट ने आयुक्त दीपक रावत को कैंची धाम में 15 जून को आयोजित होने वाले मेले की सभी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए। कहा कि यातायात पार्किंग और स्वास्थ्य समेत अन्य सुविधाओं को तत्काल सुनिश्चित किया जाए ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
आयुक्त को भेजे पत्र में सांसद भट्ट ने कैंची धाम में मेले की व्यवस्थाओं के मद्देनजर प्रमुख मार्गों पर यातायात की सामान्य स्थिति करने, पर्याप्त पार्किंग सुविधा की उपलब्ध कराने, पेयजल एवं चिकित्सकीय सुविधाओं सहित मोबाइल टॉयलेट उपलब्ध कराने, भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कराने व सुरक्षित वातावरण बनाने पर जोर दिया है।
अवस्थापना सुविधाएं जुटाने को बजट का आकार बढ़ाया गया
सांसद भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कैंची धाम और उसके आसपास अवस्थापना विकास के लिए 60 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। 19 किलोमीटर लंबे बाईपास निर्माण के लिए मुख्यमंत्री धामी ने वन भूमि प्रस्ताव को मंजूरी दिलवा दी है और इसके पहले चरण का काम भी शुरू हो गया है। मानसखंड मंदिर माला मिशन में कैंची धाम को शामिल किया है। अवस्थापना विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है जिसमें मेडिटेशन सेंटर, पाथवे, डिस्पेंसरी और पुलिस चौकी का निर्माण शामिल है।