{"_id":"66ba7facee624bfab507b6aa","slug":"instructions-to-blacklist-the-garbage-collection-contractor-nainital-news-c-238-1-shld1020-107369-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कूड़ा कलेक्शन करने वाले ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कूड़ा कलेक्शन करने वाले ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
Tue, 13 Aug 2024 03:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 13 Aug 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका सभागार में जनता दरबार के दौरान मौजूद अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
नैनीताल। नगर पालिका सभागार में पहली बार आयोजित किए गए जनता दरबार में कई शहरवासी फरियाद लेकर पहुंचे। लोगों ने शहर में सफाई, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन न होने, स्ट्रीट लाइट बंद होने समेत अन्य समस्याएं उठाईं। एसडीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए। साथ ही डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाले ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के भी निर्देश दिए।
सोमवार को लगे जनता दरबार में मल्लीताल स्थित आर्य समाज मंदिर के संचालक केदार सिंह रावत ने बताया कि मंदिर के बगल में किसी व्यक्ति ने चहारदीवारी का निर्माण कर लिया है जिससे दशकों से आर्य समाज जाने के लिए इस्तेमाल में लाया जा रहा मार्ग बंद हो गया है। एसडीएम ने स्वयं मौका मुआयना करने का आश्वासन दिया। परिवार रजिस्टर नहीं होने के कारण दिव्यांग प्रमाणपत्र नहीं बनने की समस्या को लेकर पहुंची शमा परवीन की शिकायत का एसडीएम ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया।
पूर्व सभासद मनोज साह जगाती ने स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर जुलाई से की गई शिकायत पर कार्रवाई न होने की बात कही। वहीं अरविंद पडियार ने खुले में सीवर बहने, पेयजल आपूर्ति में कटौती होने, पाइंस श्मशान घाट के पास विश्राम गृह निर्माण करने की मांग की। बिड़ला क्षेत्र निवासी उमेश भट्ट ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन न होने, अब्दुल वाहिब ने दाखिल खारिज न होने, आनंद बिष्ट ने ठंडी सड़क क्षेत्र के नालों में बरसाती पानी की निकासी न होने, नालियों पर अतिक्रमण की समस्याएं रखीं।
विज्ञापन
एसडीएम ने कूड़ा कलेक्शन ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किए जाने का नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए चौथे सोमवार को अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण करने की बात कही। इस दौरान ईओ पूजा चंद्रा, लोनिवि सहायक अभियंता जीएस जनौटी, विवेक सिंह, ऊर्जा निगम एसडीओ प्रियंक पांडे, सिचाई विभाग सहायक अभियंता डीडी सती समेत अन्य विभागों के कर्मचारी मौजूद थे। संवाद