{"_id":"665e6662acfe8bc7110ce11b","slug":"instructions-for-putting-rate-list-in-narayan-nagar-parking-nainital-news-c-238-1-ntl1002-105590-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नारायण नगर पार्किंग में रेट लिस्ट लगाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नारायण नगर पार्किंग में रेट लिस्ट लगाने के निर्देश
Tue, 04 Jun 2024 06:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 04 Jun 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। नारायण नगर पार्किंग में जिला पर्यटन अधिकारी ने पार्किंग की दरें लगाने के निर्देश दिए हैं। जल्द पार्किंग दरें नहीं लगाने पर कार्यवाही की बात कही हैं। यहां पार्किंग दरें निर्धारित होने से सैलानियों को वाहन पार्क करने में आसानी होगी।
बता दें अमर उजाला ने एक जून को नैनीताल के प्रवेश द्वार पर सैलानियों से लूट शीर्षक प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसका पर्यटन अधिकारी ने मामले में संज्ञान लेकर पार्किंग ठेकेदार से यहां पार्किंग की दरें लगाने को कहा है ताकि सैलानियों को पार्किंग की जानकारी मिल सके।
दरअसल पर्यटन विभाग ने नैनीताल में सैलानियों के वाहनों के दबाव को देखते हुए नारायण नगर में अस्थायी पार्किंग बनाई है। उक्त पार्किंग में चार घंटे बाइक पार्क करने पर 25, छोटे चौपहिया वाहन पार्क करने पर 60 और टेंपो ट्रेवलर पार्क करने पर 70 रुपये शुल्क तय किया है। वहीं ठेकेदार से 24 घंटे के लिए वाहन पार्क करने पर क्रमश: 100, 250 और 300 रुपये लेने को कहा गया है। यहां नियमों को ताक पर रखकर यहां पार्किंग का संचालन किया जा रहा है। पार्किंग कर्मियों की ओर से दोपहिया वाहन का पार्किंग शुल्क 100 रुपये, छोटे चौपहिया का 250 और टेंपो ट्रैवलर का तीन सौ रुपये शुल्क लिया जा रहा है। रेट लिस्ट नहीं होने से पर्यटकों को बरगलाया जा रहा है।
विज्ञापन
कोट
मामला संज्ञान में आने के बाद संबंधित ठेकेदार को यहां रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही निरीक्षण किया जाएगा और रेट लिस्ट नहीं मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। - अतुल भंडारी, जिला पर्यटन अधिकारी नैनीताल।