फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Institute of Water and Electricity Department embattled

जल संस्थान और बिजली विभाग में ठनी

Fri, 17 Jul 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Fri, 17 Jul 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन

बिजली कनेक्शन को लेकर दो विभागों में ठन गई है। जल संस्थान ने अपने ट्रांसफार्मर से नुमाइश के लिए कनेक्शन देने का विरोध किया है तो पावर कारपोरेशन के अधिकारी कनेक्शन देने को जायज ठहरा रहे हैं।

विज्ञापन


जल संस्थान के सहायक अभियंता आरपी डोबवाल ने बताया कि जगदंबा नगर ट्यूबवेल के पास जल संस्थान का ट्रांसफार्मर है। इससे पावर कारपोरेशन ने नुमाइश के लिए 30 किलोवाट का कनेक्शन दिया है।
विज्ञापन


कनेक्शन देने का विरोध अधिशासी अभियंता नवीन मिश्रा और मुख्य अभियंता एचसी गुरुरानी से किया गया। अधिशासी अभियंता ने एक नहीं सुनी और कनेक्शन की प्रक्रिया को सही ठहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि बगल में दूसरा  ट्रांसफार्मर भी है, मगर उससे कनेक्शन नहीं दिया गया। डोबवाल का कहना है कि वोल्टेज की समस्या होने से ट्यूबवेल की मोटर फुंकने की संभावना है।

मोटर फुंकने पर जिम्मेदाररी पावर कारपोरेशन के अधिकारियों की होगी। दूसरी ओर अधिशासी अभियंता नवीन मिश्रा का कहना है कि जल संस्थान ने ट्रांसफार्मर की धनराशि जमा की थी, मगर धनराशि जमा करने से ट्रांसफार्मर उनका नहीं हो सकता क्योंकि ट्रांसफार्मर फुंकने पर विभाग बदलता है।

मिश्रा ने बताया कि नुमाइश के लिए 30 किलोवाट का कामर्शियल कनेक्शन दिया गया है। नुमाइश संचालकों से कामर्शियल दर से भुगतान लेने के अलावा 25 प्रतिशत अतिरिक्त चार्ज लिया जाएगा।


उन्होंने बताया कि जल संस्थान के ट्यूबवेल के लिए वोल्टेज देना पावर कारपोरेशन की जिम्मेदारी है और निर्धारित वोल्टेज दिया जाएगा, नुमाइश के कनेक्शन से किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होगी। ट्रांसफार्मर 250 केवीए का लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed