{"_id":"627c0aba4592430fce5c295d","slug":"inspiration-wendy-s-school-and-naini-valley-in-the-next-cycle-haldwani-news-hld4623192138","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्प्रेशन, वेंडी स्कूल और नैनी वैली अगले चक्र में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्प्रेशन, वेंडी स्कूल और नैनी वैली अगले चक्र में
विज्ञापन
मुख्य अतिथि के साथ विजयी टीम हल्द्वानी क्रिकेटर्स क्लब और आयोजक मंडल के सदस्य। विज्ञप्ति
- फोटो : HALDWANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित इंटर स्कूल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज तीन मुकाबले खेले गए। नाक आउट आधार पर खेले जा रहे मैच में इंस्प्रेशन स्कूल, नैनी वैली, वेंडी स्कूल की टीमें विजयी होकर अगले चक्र में प्रवेश कर गई हैं।
गौलापार के वेंडी मैदान में पहला मुकाबला इंस्प्रेशन स्कूल और हीरा कुँवर स्कूल के मध्य खेला गया, इंस्प्रेशन स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 123 बनाए, जबकि 78 रन से मैच हार गई। गौलापार के मैदान में दूसरा मैच नैनी वैली स्कूल और महर्षि स्कूल के मध्य खेला गया। नैनी वैली ने 22 ओवर में सभी विकेट खोकर 171 रन बनाए। जवाब में महर्षि की टीम चार विकेट पर 147 रन ही बना सकी और 24 रन से मैच हार गई।
तीसरा मैच जीएनजी क्रिकेट एरिना में खेला गया जिसमें सेंट थेरेसा स्कूल ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 91 रन बनाए, वेंडी स्कूल ने निर्धारित लक्ष्य को दो विकेट के नुकसान पर पूरा कर आठ विकेट से जीत दर्ज की। मैच के अंपायर अंकित चन्दोला और संदीप सिंह और स्कोरर गौरव नेगी, उमेश कश्चप रहे। इस मौके पर सीएयू के कार्यवाहक कोषाध्यक्ष दीपक मेहरा, किशन अनेरिया, आनंद बिष्ट, मनोज भट्ट, अर्जुन, हरप्रीत कंबोज, रवि सिंह मौजूद रहे।