{"_id":"6227b85546fd1307526cd661","slug":"inspection-of-gmc-haldwani-haldwani-news-hld455872337","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचार्य ने मेडिकल कालेज के हास्टल और मैस किया निरीक्षण..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचार्य ने मेडिकल कालेज के हास्टल और मैस किया निरीक्षण..
विज्ञापन
हल्द्वानी। मेडिकल कालेज के एमबीबीएस (प्रथम वर्ष) के छात्रों के बाल काटे जाने प्रकरण में मंगलवार को मेडिकल कालेज के प्राचार्य ने हास्टल और मेस का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रों से बातचीत की और उनकी परेशानी भी पूछी। इधर मेडिकल कालेज प्रशासन ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यूजीसी को भी रिपोर्ट भेज दी है।
प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी मंगलवार को स्वयं हास्टल में गए और उन्होंने पांच-छह छात्रों से बातचीत की। उन्होंने किसी भी तरह की परेशानी होने से इंकार किया। उन्होंने छात्रों को आश्वस्त भी किया। इसके बाद उन्होंने मेस में जाकर भी व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने छात्रों को एक बार फिर मेडिकल कालेज के नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एंटी रैगिंग स्क्वायड कमेटी भी अपने स्तर से व्यवस्थाएं देख रही है। उनको लगातार छापे मारने आदि के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि इन दिनों छात्रों की परीक्षाएं चल रहीं हैं।
डॉ. जोशी ने बताया कि मेडिकल कालेज की अनुशासन समिति की बैठक में छात्रों के साथ हुई बातचीत आदि समेत पूरी रिपोर्ट यूजीसी को भेज दी गई है। इसमें छात्रों की रैगिंग हुई जैसी कोई बात नहीं है। छात्रों के बयानों आदि को भी रिपोर्ट में शामिल किया गया है।