{"_id":"6ad7ba5fa6c511c6090f437b","slug":"insects-found-in-sweets-from-a-well-known-shop-customers-outraged-haldwani-news-c-337-1-ha11021-138056-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी: नामचीन दुकान की मिठाई में कीड़े, ग्राहक भड़के; खाद्य सुरक्षा विभाग की निगरानी पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी: नामचीन दुकान की मिठाई में कीड़े, ग्राहक भड़के; खाद्य सुरक्षा विभाग की निगरानी पर सवाल
Wed, 21 Oct 2026 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:30 AM IST
सार
दशहरे के दिन रामपुर रोड स्थित नामचीन स्वीट्स शॉप की मिठाई में कीड़े मिलने पर हंगामा हुआ; पास में खाद्य सुरक्षा विभाग का दफ्तर होने के बावजूद शिकायत के बाद अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे खाद्य सुरक्षा दावों पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
हल्द्वानी की नामचीन दुकान से खरीदी गई मिठाई में मौजूद कीड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
त्योहार पर जिस मिठाई से मुंह मीठा होना चाहिए, वही सेहत के लिए खतरा बन जाए तो खाद्य सुरक्षा के दावों पर सवाल उठना लाजमी है। मंगलवार को दशहरे के दिन रामपुर रोड स्थित नामचीन स्वीट्स शॉप में बेची जा रही मिठाई में कीड़े मिलने पर हंगामा हो गया। पास ही खाद्य सुरक्षा विभाग का दफ्तर है। शिकायत करने के बाद भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंगलवार शाम कार से आए चार लोगों ने दुकान से मिठाई पैक कराई तभी इनमें से एक ग्राहक को वहां रखी कलाकंद और जैली वाली मिठाई में कीड़े नजर आ गए। ग्राहकों ने इसका विरोध किया, काफी देर तक इसे लेकर हंगामा होता रहा। आधे घंटे तक चले हंगामे के दौरान किसी प्रशासनिक या खाद्य सुरक्षा अधिकारी के मौके पर न पहुंचने पर लोग मिठाई अपने साथ ले गए। उन्होंने इसकी जांच कराने की बात कही।
आज से मिठाई कारोबारियों को करेंगे जागरूक
खाद्य सुरक्षा विभाग बुधवार से अभियान चलाकर मिठाई विक्रेताओं को जागरूक करेगा। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार 26 अक्तूबर से मिठाई विक्रेताओं को हर मिठाई और उत्पाद पर निर्माण से लेकर उपयोग तक की तिथि अंकित करना अनिवार्य है। इसके मद्देनजर पहले व्यापारियों को जागरूक किया जा रहा है। निर्धारित अवधि के बाद गाइडलाइन का पालन न करने वाले मिठाई विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मिठाई में कीड़े मिलने संबंधी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, त्योहारों पर लगातार खाद्य पदार्थाें की सैंपलिंग की जा रही है। यह क्रम दीपावली तक चलता रहेगा।
-अजब सिंह रावत, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा