Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Initiative, High Court will be open on third Saturday also

Nainital News: पहल, तीसरे शनिवार को भी खुलेगा हाईकोर्ट

Tue, 05 Aug 2025 02:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 05 Aug 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Initiative, High Court will be open on third Saturday also
नैनीताल। वर्ष 2000 में अपनी स्थापना के बाद से उत्तराखंड हाईकोर्ट अब सप्ताह के पहले और तीसरे शनिवार को भी खुलने लगा है। कोर्ट में अब तक विशेष अवसरों के अलावा सप्ताह में पांच कार्य दिवस होते थे। हाल में सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में निर्देश दिए थे। इसी क्रम में मुख्य न्यायाधीश जी. नरेंदर ने पहले और तीसरे शनिवार को अधिक से अधिक मामलों की सुनवाई के लिए व्यवस्था निर्धारित की है।
विज्ञापन

इस व्यवस्था के अनुसार महीने के पहले और तीसरे शनिवार को बैठने वाली विशेष पीठों के सीमित न्यायिक घंटों के दृष्टिगत वादियों के हितों के लिए ऐसी पीठों में अधिक मामलों को लेने के उद्देश्य से शनिवार के लिए विशेष पीठों के लिए वाद सूचियां दो सप्ताह पहले जारी और प्रकाशित किए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद संबंधित अधिवक्ता व पक्ष वाद सूचियों के प्रकाशन के एक सप्ताह के भीतर अपने मामलों में लिखित प्रस्तुति दाखिल करेंगे जिसमें प्रासंगिक विवरण के साथ उद्धरण संदर्भ और संबंधित पृष्ठ संख्याओं का भी उल्लेख होगा। मुख्य न्यायाधीश के आदेशानुसार न्यायिक रजिस्ट्रार ने इस आशय के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed