{"_id":"67b39c2cfd17360f2d0193a6","slug":"information-given-to-promote-creativity-and-innovation-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-106816-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: रचनात्मकता नवाचार को बढ़ावा देने की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: रचनात्मकता नवाचार को बढ़ावा देने की दी जानकारी
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में सिंगापुर के प्राध्यापकों की ओर से पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय एफडीपी कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार से हुआ। कार्यक्रम का प्रमुख विषय ''''उद्देश्य समस्या एवं प्रकल्प पर आधारित अध्ययन और रचनात्मक सोच का तालमेल'''' रहा।
कार्यक्रम में प्राध्यापकों को रचनात्मकता नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए समस्या और परियोजना आधारित शिक्षा एवं डिजाइन सोच का समन्वय करने को लेकर जानकारी दी गई। साथ ही कार्यक्रम ऑनलाइन और ऑफलाइन के माध्यम से रखा गया ताकि अधिक से अधिक प्राध्यापक लाभ ले सके।
कार्यक्रम के वक्ता आईईईई सोसायटी सिंगापुर के अध्यक्ष डॉ. दीपक एल वायकर, पूर्व प्रकाशन निदेशक अमेरिकन सोसायटी फॉर पैथोलॉजी सिंगापुर सलाहकार बोर्ड की डॉ. सरोज डी वायकर और ग्राफिक एरा परिसर के विभागाध्यक्ष प्रबंधन विभाग डॉ. कमल सांगुड़ी रहे। संवाद