फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Information given about the schemes of Legal Services Authority

Nainital News: विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं की दी जानकारी

Mon, 09 Dec 2024 02:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 09 Dec 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Information given about the schemes of Legal Services Authority
रामनगर। रामनगर डिग्री काॅलेज में रविवार को बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल बीनू गुलयानी ने बताया कि नालसा बालकों के लिए मैत्रीपूर्ण योजना के उद्देश्यों के दृष्टिगत इस शिविर का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल सुबीर कुमार ने महिलाओं एवं बच्चों के संबंध में उपलब्ध कल्याणकारी योजना, पॉक्सो एक्ट, वरिष्ठ नागरिक, भरण पोषण अधिनियमों, किशोर न्याय, डीएलएसए के कार्यकलाप, फ्रंट ऑफिस की भूमिका, पीएलवी के कार्य, पैनल अधिवक्ता के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

शिविर में समाज कल्याण विभाग, विकास खंड, बाल विकास विभाग के सहयोग से व्हीलचेयर, वॉकर, छड़ी, ट्राइसाइकिल, महालक्ष्मी किट, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवंटित आवास की गृह प्रवेश की चाबियां आदि वितरित किए गए। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश शुक्ला ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के गठन एवं उसके कार्यकलाप की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हल्द्वानी अखिलेश पांडे, सीडीओ अशोक कुमार पांडेय, अपर जिला न्यायाधीश विक्रम, सिविल जज सीनियर डिविजन ज्योति बाला, एसीजेएम रामनगर राजीव धवन, एसीजेएम हल्द्वानी अखिलेश पांडे, सिविल जज जूनियर डिविजन मीनाक्षी दुबे, न्यायिक मजिस्ट्रेट रामनगर सिद्धार्थ कुमार, प्रथम अपर सिविल जज जूनियर डिविजन रुचिका गोयल, प्रभारी प्राचार्य एसएन मौर्या आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed