{"_id":"68868e8e5d2a241cba0f7c1d","slug":"information-about-robbery-and-assault-turned-out-to-be-fake-during-investigation-ramnagar-news-c-239-1-rnr1001-108176-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: जांच में फर्जी निकली लूट और मारपीट की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: जांच में फर्जी निकली लूट और मारपीट की सूचना
Mon, 28 Jul 2025 02:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 28 Jul 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। पीरूमदारा क्षेत्र के शनिवार को देवीपुर मूल्या में युवक से मारपीट कर घर से लूट का मामला फर्जी निकला है। पुलिस जल्द घटना का खुलासा करेगी।
बता दें कि शनिवार को देवीपुरा मूल्या निवासी राजेंद्र रावत ने पुलिस को तहरीर दी थी। बताया कि शनिवार को वह पत्नी के साथ पंचायत चुनाव के प्रचार में गए थे। इस दौरान बीमार पिता आनंद रावत व बेटा अमन घर पर थे। घर में कुछ अज्ञात लोगों ने बेटे अमन पर धारदार हथियार से वार कर उसे बेहोश कर दिया और घर से 50 हजार की नकदी व जेवर चोरी कर अपने साथ ले गए। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि देवीपुर मूल्या में हुई घटना की गहनता से जांच पड़ताल की गई। जांच में पाया गया कि अमन रावत ऑनलाइन ऐवीयेटर गेम खेलता है। इस गेम में हारने से उस पर लाखों रुपये का कर्ज हो चुका था। उसके साथ मारपीट और लूट करने की घटना सामने नहीं आई थी। वह बार-बार अपने बयान बदल रहा है। पुलिस जल्द ही इस घटना का खुलासा करेगी।