फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Inflation on oil prices fall

पेट्रो पदार्थों की कीमतें गिरी पर महंगाई नहीं

Sat, 07 Feb 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Sat, 07 Feb 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
Inflation on oil prices fall

नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में कटौती के बाद भी आम जनता को महंगाई से राहत नहीं मिली है। डीजल की कीमतें गिरने से ट्रांसपोर्टरों ने भाड़ा जरूर कम किया, लेकिन खुदरा बाजार में इसका असर नहीं दिखा है। चावल की कीमत छोड़ दी जाए तो बाकी सभी खाद्य सामग्री और फल एवं सब्जियां महंगी हुई हैं।

विज्ञापन

पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें प्रत्यक्ष रूप से बाजार को प्रभावित करती हैं। डीजल महंगा होते ही बोझ आम आदमी की जेब पर पड़ता है। ढुलाई भाड़ा महंगा होने से दैनिक उपभोग का हर सामान महंगा हो जाता है। विगत छह महीने में डीजल में करीब सवा बारह रुपए कटौती हुई है, लेकिन इससे उपभोक्ताओं को राहत मिलती नहीं दिख रही है।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्टर प्रदीप सब्बरवाल बताते हैं, डीजल की कीमतों में कटौती से मैदान में आठ रुपए और पहाड़ में दस रुपए प्रति क्विंटल भाड़े में कमी हुई है। इस पर भी लोडर संतुष्ट नहीं हैं। थोक व्यापारी विपिन गुप्ता बताते हैं, डीजल की कीमतों में कटौती का असर बाजार पर नहीं पड़ा है। अधिकतर दालें इंदौर और छत्तीसगढ़ से आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी खाद्य सामग्री भी वाया दिल्ली की मंडियों से होकर हल्द्वानी तक पहुंचता है। दालों और दैनिक उपभोग की खाद्य सामग्री की कीमतें स्थिर हैं। फुटकर किराना व्यापारी राजन नागपाल बताते हैं, चावल की कीमत गिरी है। इसकी वजह भी नया चावल का मार्केट में आना है।

सरबती 50 से कम होकर 30 और बासमती 100 से 70 रुपए प्रति किलो आया है। दालों में मलका और अरहर प्रति किलो पांच से 10 रुपए किलो महंगी हुई हैं। वहीं, फल एवं सब्जियों की कीमतों में भी कोई राहत नहीं है। थोक मंडी में भले कुछ कीमतें कम हुई हैं, लेकिन फुटकर बाजार में फल-सब्जियां उपभोक्ताओं की जेब पर भारी पड़ रही हैं।


बाजार में कुल्लू का सेब 100, अंगूर 100, अनार 150, पपीता और तरबूज 40-40 रुपए किलो बिक रहा है। केला 40 रुपए दर्जन पहुंच गया है। इस महंगाई में आम उपभोक्ता अच्छे दिनों की शुरुआत के लिए टकटकी लगाए बैठा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed