{"_id":"599df0024f1c1b485b8b4ab5","slug":"indiranagar-strikes-between-two-sides","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरानगर में दो पक्षों के बीच मारपीट, पथराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरानगर में दो पक्षों के बीच मारपीट, पथराव
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
Updated Thu, 24 Aug 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरानगर में बुधवार की रात नशेड़ियों ने दो युवकों को पीट दिया। बचाव करने पर नशेड़ी के साथियों ने पथराव कर दिया। बेस अस्पताल में मेडिकल कराने पर हमलावरों ने हंगामा काटा। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया युवक नशेड़ी है। प्राथमिक जांच में घटना का कारण स्मैक का नशा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
गौलाजाली निवासी तारिक ने बताया कि उसके मौसेरे भाई सलमान को नशेड़ी बुधवार की रात 11 बजे इंदिरानगर में पीट रहे थे। वह बचाव करने के लिए आया तो नशेड़ी और उनके समर्थकों पीट दिया। विरोध करने पर हमलावर पथराव करने लगे।
विज्ञापन
पथराव में तीन अन्य लोग घायल हो गए। रात के समय तारिक और सलमान बेस अस्पताल में मेडिकल कराए गए तो हमलावरों ने वहां भी हाथापाई की। हमलावरों का कहना था कि तारिक पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मेडिकल करा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस के आने की भनक मिलते ही हमलावर भागने लगे। इस बीच बनभूलपुरा पुलिस ने आरोपी शिबू को पकड़ लिया। उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार का कहना है कि शिबू नशेड़ी है और पहले भी मारपीट में पकड़ा गया था।
तारिक ने शीबू और उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना में नदीम, इमरान और खालिक भी घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।