फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Indian Idol show winner Pawandeep reached Nainital with Arunita

इंडियन आइडल शो के विजेता पवनदीप अरूणिता संग पहुंचे नैनीताल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
Indian Idol show winner Pawandeep reached Nainital with Arunita
नैनीताल। इंडियन आइडल में अपने संगीत का जादू बिखेरकर विजेता का ताज पहनने वाले चंपावत निवासी गायक पवनदीप राजन बुधवार रात नैनीताल पहुंचे। उनके साथ शो की सह प्रतिभागी अरूणिता कांजीवाल भी मौजूद थीं। दोनों यहां एक होटल में ठहरे और बृहस्पतिवार सुबह नैनीताल से देहरादून के लिए रवाना हो गए। पवनदीप के नैनीताल पहुंचने की भनक उनके प्रशंसकों को तक नहीं लगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पवनदीप और अरूणिता कांजीवाल यहां नैनीताल के प्रसिद्ध होटल मनुमहारानी में रुके। शो के दौरान दोनों खासे चर्चित रहे थे। मनुमहारानी होटल के महाप्रबंधक नरेश गुप्ता ने बताया कि पवनदीप और अरूणिता के साथ कुछ और लोग भी थे। उन्होंने होटल के चार कमरे बुक किए थे। रात्रि विश्राम के बाद यह सभी लोग बृहस्पतिवार सुबह देहरादून के लिए रवाना हो गए। होटल में काम करने वाले लोगों ने पवनदीप को पहचान लिया था। उन्होंने पवनदीप और अरूणिता के साथ फोटो भी खिंचवाए। बताया जाता है कि इंडियन आइडल शो जीतने के बाद पवनदीप ने नैनीताल आने का वादा किया था और इसी वादे को पूरा करने के लिए वह नैनीताल पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed