{"_id":"684b3e6978c7b52d0100b8c7","slug":"india-is-emerging-as-a-global-power-under-modis-leadership-tamta-haldwani-news-c-8-1-hld1029-580604-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के नेतृत्व में वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित हो रहा है भारत : टम्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के नेतृत्व में वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित हो रहा है भारत : टम्टा
विज्ञापन
हल्द्वानी। केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कहा है कि मोदी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, नीतियों, और योजनाओं के क्रियान्वयन से 11 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को सिद्धि तक ले जाने का प्रतीक बन चुके हैं।
पत्रकारों से बातचीत में राज्यमंत्री ने कहा कि नया संसद भवन आधुनिकता और प्राचीन संस्कृति का प्रतीक होने के साथ साथ देश की एकता और विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। बीते 11 साल में भारत की वैश्विक छवि में सुधार हुआ है। आज भारत की बात को वैश्विक मंचों पर गंभीरता से सुना जाता है। कहा कि जल जीवन मिशन के तहत 12 करोड़ से अधिक घरों में नल से जल पहुंचाया गया। आजादी के 70 साल बाद भी बिजली से वंचित 18 हजार गांवों में बिजली पहुंचाई गई है। शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में स्किल इंडिया के तहत 1.37 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षित किया गया। नए विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज, और आईटीआई की संख्या में वृद्धि हुई। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का तीसरा कार्यकाल तकनीकी नवाचार, बुनियादी ढांचे के विकास, और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति पर केंद्रित है, जिससे भारत को वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य है।