फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Case registered against unknown person who made indecent remarks on PM Modi and CM Yogi Adityanath in ramnagar

Uttarakhand: पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अज्ञात पर केस दर्ज, लोगों में आक्रोश

Thu, 08 Feb 2024 12:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Updated Thu, 08 Feb 2024 12:39 PM IST
सार

रामनगर के सांवल्दे स्थित घर में पीएम और यूपी के सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Case registered against unknown person who made indecent remarks on PM Modi and CM Yogi Adityanath in ramnagar
पीएम मोदी और सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगर के सांवल्दे स्थित घर में पीएम और यूपी के सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी के साथ ही धार्मिक उन्माद फैलाने के उद्देश्य से पर्चा चस्पा कर दिया गया। मामले का पता चलते ही बुधवार को ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के बाद अज्ञात पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने के मामले में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


सांवल्दे में सोनू आर्य के मकान के बाहर बुधवार सुबह एक पर्चा चिपका हुआ था। पर्चे में धार्मिक उन्माद फैलाने के उद्देश्य से अनर्गल बातें लिखी हुई थी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई थी। मामले की सूचना पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और वह कार्रवाई के लिए हंगामा करने लगे पुलिस मौके पर पहुंची और पर्चा चिपकाने वाले के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन


वहीं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष सूरज चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कोतवाल अरुण कुमार सैनी से मिले। कार्यकर्ताओं ने पर्चा चिपकाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पर्चा चिपकाने वाले की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: 25 साल तक कोर्ट को गुमराह करता रहा हत्या का आरोपी, आखिर फूट ही गया भांडा; जानें पूरा मामला

क्षेत्र पंचायत सदस्य कैलाश चंद्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धारा 295ए, 504 और 506 में मुकदमा दर्ज कर लिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। दूसरी ओर, जीशान कुरैशी, साकिब, फरमान, सलीम, तहसीन राजा, आसिफ सैफी आदि के नेतृत्व में लोगों ने भी पर्चा चिपकाकर माहौल खराब करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed