{"_id":"59a726f14f1c1bfe268b486d","slug":"increased-rarity-in-riot-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट तोड़फोड़ मामले में बढ़ी रार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट तोड़फोड़ मामले में बढ़ी रार
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
Updated Thu, 31 Aug 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
bjp logo
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजयुमो नेताओं द्वारा दो युवा व्यापारियों के साथ की गई मारपीट के मामले में भाजयुमो के कुमाऊं मंडल संयोजक रवि कन्याल की गिरफ्तारी के बाद कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। बुधवार को भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने खुद नैनीताल पहुंचकर आंदोलन का मोर्चा संभाला और कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली में एएसपी हरीश चंद्र सती का घेराव किया।
विज्ञापन
कहा कि पुलिस पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर एकतरफा कार्रवाई कर रही है। कहा कि मामले में रवि कन्याल की ओर से दी गई तहरीर पर पुुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। कहा कि अगर एक सितंबर को 12 बजे तक पुलिस ने कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की तो प्रदेशभर के पदाधिकारी नैनीताल में उग्र प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
वार्ता के दौरान लटवाल ने कहा कि व्यापारियों के दबाव में आकर पुलिस ने कुमाऊं संयोजक रवि कन्याल को तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन दूसरे पक्ष पर कोई कार्रवाई नहीं की है। जबकि उनके द्वारा भी रवि कन्याल के साथ मारपीट की गई है जिसके प्रमाण मेडिकल रिपोर्ट में हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर जिलाध्यक्ष चतुर सिंह बोरा, अरविन्द सिंह पडियार, नितिन कार्की, विकास जोशी, दिग्विजय सिंह बिष्ट, पुष्कर नैनवाल, भरत अधिकारी, दिनकर सिंह, हरीश राणा, शरद पांडे, विजय बिष्ट, विजय मेहरा, मोहित रौतेला, निखिल बिष्ट आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। दूसरी ओर एएसपी हरीश चंद्र सती ने कहा कि वह मामले में दोनों ओर से विधि सम्मत कार्रवाई कर रहे हैं।
सीएम के समक्ष उठाया जाएगा मुद्दे को
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन सिंह लटवाल ने कहा कि वह 31 अगस्त को हल्द्वानी पहुंचे रहे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समक्ष भी इस मुद्दे को प्राथमिकता से उठाएंगे। कहा कि इस मामले में पुलिस की लचर कार्यप्रणाली को भी प्राथमिकता से उजागर किया जाएगा।
धारा 144 में कैसे हुई सभा
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन सिंह लटवाल ने कहा कि नैनीताल में जब व्यापारियों ने कोतवाली के समक्ष प्रदर्शन किया तब पूरे प्रदेश में धारा 144 लगी थी। ऐसे में उन्हें कैसे सभा करने दिया गया। उन्होंने एएसपी के समक्ष भी इस मुद्दे को रखा। कहा कि पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ क्यों कार्रवाई नहीं की।