फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Increase the scope of PF, will survey

पीएफ का बढ़ेगा दायरा, होगा सर्वे

Tue, 29 Dec 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Tue, 29 Dec 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन

20 से अधिक कर्मचारियों से काम लेने वाले प्रतिष्ठानों के लिए भविष्य निधि संगठन में पंजीकरण कराना अनिवार्य है। कर्मचारियों का अंशदान जमा करने से बचने के लिए अधिकांश प्रतिष्ठान पंजीकरण नहीं कराते हैं। भविष्य निधि संगठन सर्वे कर ऐसे प्रतिष्ठानों पर पंजीकरण कराने का दबाव बनाएगा, ताकि कर्मियों को पीएफ का लाभ मिल सके।

विज्ञापन


कुमाऊं में मात्र 2700 नियोक्ता हैं। इनमें भी 70 फीसदी नियोक्ता अकेले ऊधमसिंह नगर जिले में ठेकेदार और कारखाने हैं। बाकी जिलों में नियोक्ताओं की संख्या काफी कम है। नियमानुसार जिन प्रतिष्ठानों में 20 से अधिक कर्मी काम करते हैं उनका पंजीकरण भविष्य निधि संगठन में अनिवार्य है।
विज्ञापन


लेकिन कुमाऊं में हजारों ऐसे प्रतिष्ठान हैं जिनका पंजीकरण ही नहीं है। ऐसे प्रतिष्ठानों ने कागजों में हेराफेरी कर कर्मचारियों की संख्या 20 से कम दर्शायी है। जबकि इनके प्रतिष्ठानों में 20 से कहीं अधिक कर्मचारी काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भविष्य निधि आयुक्त अमिताभ प्रकाश के मुताबिक कर्मचारी हितों के लिए सरकार ने कई पालिसी बनाई है। पालिसी का लाभ पहुंचाना विभाग की जिम्मेदारी है। आयुक्त के मुताबिक कुमाऊं स्तर पर सर्वे कराया जाएगा। 20 से अधिक कर्मचारियों से काम लेने वाले प्रतिष्ठानों का पंजीकरण करवाया जाएगा। ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले में नए प्रतिष्ठानों के पंजीकरण होने से हजारों कर्मियों को पीएफ का लाभ मिल सकेगा।



कर्मचारियों को पीएफ का लाभ देने के लिए सरकार जल्द ही 20 कर्मियों के मानक को बदलकर 10 करने जा रही है। यानी 10 से अधिक कर्मियों से काम लेने वाले प्रतिष्ठानों को पंजीकरण अनिवार्य होगा। पंजीकरण नहीं होने पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed