फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand: Increase in movable and immovable Property of Congress candidate Prakash Joshi in seven years

Election 2024: अब प्रकाश जोशी के बेटा-बेटी के पास भी कार, सात साल में चल और अचल संपत्ति में इतना इजाफा

Thu, 28 Mar 2024 02:06 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 28 Mar 2024 02:06 PM IST
सार

Election 2024: कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी की सात साल में चल और अचल संपत्ति में काफी इजाफा हुआ है। नामांकन में दिए शपथपत्र के अनुसार उनकी चल संपत्ति में 14.57 लाख और अचल संपत्ति में 77.29 लाख रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। 

विज्ञापन
Uttarakhand: Increase in movable and immovable Property of Congress candidate Prakash Joshi in seven years
कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी की सात साल में चल और अचल संपत्ति में काफी इजाफा हुआ है। नामांकन में दिए शपथपत्र के अनुसार उनकी चल संपत्ति में 14.57 लाख और अचल संपत्ति में 77.29 लाख रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। आठ साल से उनके पास इनोवा कार ही है, जबकि अब उनके बेटा-बेटी के पास भी कारें हो गई हैं। दोनों के पास हुंडई कार हैं।

विज्ञापन


प्रकाश जोशी ने 2012 और 2017 में नैनीताल जिले की कालाढूंगी सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा था लेकिन दोनों चुनावों में उनको हार का सामना करना पड़ा था। इस बार वह लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी हैं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में दिए शपथपत्र के अनुसार उनके पास एक पुरानी इनोवा कार थी लेकिन इस दिए शपथपत्र में उनके पास ऊंचे मॉडल की इनोवा क्रिस्टा कार है। विधानसभा चुनाव में उनके पास 175 ग्राम सोना था। चल संपत्ति 33,37,548 रुपये और अचल संपत्ति 67,50,000 रुपये थी। इस बार दिए गए शपथ पत्र के अनुसार उनकी चल संपत्ति 4795304 रुपये और अचल संपत्ति 14479000 रुपये है। 
विज्ञापन

 
ये पढ़ें- Election 2024: अजय भट्ट लखपति तो पत्नी हैं करोड़पति, भाजपा प्रत्याशी की चल संपत्ति 28 लाख बढ़ी; जानिए ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकाश जोशी (कांग्रेस)
आयु: 54
पिता : नारायण दत्त जोशी
पता : ग्राम नंदपुर पोस्ट गेबुआ कालाढूंगी, जिला नैनीताल।

संपत्ति का ब्योरा
चल संपत्ति:       4795304 रुपये
पत्नी की संपत्ति : 788254 रुपये
बेटी की संपत्ति :  795619 रुपये
बेटे की संपत्ति :   434808 रुपये
अचल संपत्ति:     14479000 रुपये 
पत्नी के पास :    1425000 रुपये
बैंक ऋण :        12229000 रुपये
बेटे के नाम :      27 लाख रुपये का शिक्षा ऋण।
अपराध : शून्य
शिक्षा : बी.कॉम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed