{"_id":"58c2eb1c4f1c1b8238dc3fb5","slug":"income-tax-raid-on-petrol-pump","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर आयकर का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप पर आयकर का छापा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Fri, 10 Mar 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर विभाग ने टर्नओवर में गड़बड़ी करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पंचवटी की डायरेक्टर के आवास और ऑफिस में छापामारी के बाद शुक्रवार को काठगोदाम स्थित पेट्रोल पंप में छापामारी की। टीम ने करीब छह घंटे की जांच पड़ताल और पूछताछ के बाद अभिलेखों को जब्त किया है। छापामारी से कारोबारियों में खलबली मची है।
मार्च क्लोजिंग में सभी विभाग बकाया वसूली में जुटे हैं। इनकम टैक्स विभाग ने भी टर्नओवर में हेराफेरी करने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पंचवटी रियल स्टेट कारोबारी के यहां छापामारी के बाद अभी जांच जारी है। शुक्रवार दोपहर करीब सवा बारह बजे काठगोदाम चौराहा स्थित नरीमन पेट्रोल पंप में एडिशन कमिश्नर के नेतृत्व में छापा मारा गया। छापामारी की कार्रवाई से पंप स्वामी एवं कर्मचारियों में खलबली मच गई।
टीम ने देर शाम तक पेट्रोलियम पदार्थों की खरीद फरोख्त के कागजों की जांच और पूछताछ की। इसके बाद टीम अभिलेखों को साथ ले गई। ज्वाइंट कमिश्नर गगन सूद के मुताबिक कार्रवाई सामान्य प्रक्रिया के तहत है। पंप में टर्नओवर में गड़बड़ी की आशंका है। गहन जांच के बाद ही टैक्स में गड़बड़ी की पुष्टि हो सकेगी।