फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Incidence of piracy in the wholesale market chairman angry

थोक मंडी में चोरी की घटनाओं पर चेयरमैन नाराज

Sat, 21 Feb 2015 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Sat, 21 Feb 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन

थोक मंडी में आलू फल आढ़ती एसोसिएशन के दफ्तर समेत तीन स्थानों पर चोरी की घटनाओं को लेकर मंडी चेयरमैन सुमित हृदयेश खासे नाराज हैं। उन्होंने शुक्रवार को अपने दफ्तर में पीआरडी जवानों की परेड कराई तथा ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर छह जवानों को तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश जारी कर दिए। उन्होंने व्यापारियों के साथ मंडी परिसर का निरीक्षण कर कूड़ाघर की समस्या का समाधान करने और रात बजे के बाद मंडी गेट पर सघन चेकिंग करने एवं आईडी के आधार पर ही प्रवेश देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मंडी के प्रमुख स्थानों पर जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


मंडी समिति कार्यालय में शुक्रवार को चेयरमैन सुमित हृदयेश ने आलू-फल आढ़ती व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बुलाकर उनसे बात की। व्यापारियों ने दो दुकानों के बाद एसोसिएशन के दफ्तर में चोरी होने पर रोष जताया। मंडी चेयरमैन श्री हृदयेश ने मंडी चौकी प्रभारी संजय पाठक और मंडी प्रशासन के साथ-साथ 25 पीआरडी जवानों को भी तलब कर लिया। उन्होंने पीआरडी जवानों के ड्यूटी पर होते हुए चोरी होने पर उन्हें खूब लताड़ लगाई। कुछ पीआरडी जवानों के ड्यूटी के समय नशे में होने पर उनका मेडिकल कराने के लिए मंडी चौकी प्रभारी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने में छह जवानों को तत्काल हटाने के आदेश दे दिए।
विज्ञापन


रात्रि गश्त तेज करने को भी कहा गया है। इसके उपरांत मंडी चेयरमैन ने व्यापारियों के साथ मंडी परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी प्रशासन को कूड़ाघर की समस्या, पुलिया दुरुस्त करने एवं आरसीसी स्लैब डालने के निर्देश दिए। इस दौरान मंडी सचिव विनोद कुमार लोहुमी, आलू-फल आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपाल सिंह जंतवाल, केशव दत्त पलडिया, भुवन तिवारी, नीरज प्रभात गर्ग आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर से मंगाए हैं 20 हजार सेब के पौधे
कुमाऊं में सेब पट्टी विकसित करने को विशेष प्रजाति के पौधे बांटे जाएंगे। मंडी चेयरमैन सुमित हृदयेश ने बताया कि कश्मीर से 20 हजार सेब के पौधे मंगाए गए हैं। इन पौधों को किन स्थानों पर बांटा जाएगा, इसकी सूची तैयार कर ली गई है। उद्यान विभाग से भी इसमें सहयोग लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed