फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   In the student union election, the candidate of alcoholism will become the candidate

छात्र संघ चुनाव में शराबबंदी का पक्षधर ही प्रत्याशी बनेगा 

Sat, 20 May 2017 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 May 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
In the student union election, the candidate of alcoholism will become the candidate
ABVP

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की नैनीताल क्लब में दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय समीक्षा योजना बैठक शुक्रवार को संपन्न हो गई। बैठक में तय किया गया कि वर्षभर विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों के जरिये अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को परिषद से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। 

विज्ञापन


बैठक के बाद परिषद के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. जगत सिंह बिष्ट, प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी ने पत्रकारों को बताया कि छात्रसंघ चुनावों में शराब, पैसे का बोलबाला बढ़ रहा है। इसलिए परिषद ने तय किया कि छात्रसंघ चुनाव में उसी छात्र-छात्रा को प्रत्याशी बनाया जाएगा जो शराबबंदी का पूर्ण पक्षधर हो और वह लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुरूप चुनाव में निर्धारित खर्चों के भीतर ही चुनाव लड़े।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने को परिषद हरसंभव कोशिश करेगी। दूसरी ओर मेडिकल शिक्षा में प्रवेश के लिए शुल्क बढ़ोतरी का विरोध किया जाएगा। कहा कि परिषद ज्ञान, शील, एकता के सिद्धांत को लेकर वर्षभर कई कार्यक्रम करती है। कहा कि अबकी बार परिषद एक लाख नए सदस्य बनायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ जुलाई को स्थापना दिवस, 19 दिसंबर को स्त्री विमर्श दिवस, छह दिसंबर को क्षमता दिवस, 12 जुलाई को युवा दिवस के मौके पर विविध कार्यक्रम होंगे। बैठक में वर्ष 2016 के कार्यक्रमों, सदस्यता, यूनिट गठन की समीक्षा की गई।


बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. डीके शाही, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत, रमाकांत श्रीवास्तव, प्रदेश सह मीडिया प्रमुख संजय शर्मा, चंद्रशेखर जोशी, निखिल बिष्ट, दीपक मेलकानी, डॉ. देवेंद्र राणा, कार्तिक हर्बोला आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed