{"_id":"60f1edcb8ebc3e9cde7844e3","slug":"in-the-road-accident-the-relatives-of-the-deceased-youth-staged-a-sit-in-in-kotwali-for-four-hours-ramnagar-news-hld4314305109","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मृतक युवक के परिजनों ने चार घंटे तक कोतवाली में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में मृतक युवक के परिजनों ने चार घंटे तक कोतवाली में दिया धरना
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। एक सप्ताह पूर्व टांडा मल्लू में हुए सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में मृतक के परिजनों ने शुक्रवार को चार घंटे तक कोतवाली में धरना दिया। वह नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। बाद में जब सीओ कोतवाली पहुंचे और उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, तब परिजन शांत हुए।
आठ जुलाई की देर रात टांडा मल्लू में हुए सड़क हादसे में मनोज कुमार पुत्र हरिपाल निवासी शिवलालपुर रियूनिया की मौत हो गई थी। वहीं मृतक की पत्नी पूनम की तहरीर पर पुलिस ने मुकेश, व्यास और घनश्याम के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। एक सप्ताह बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर शुक्रवार को मृतक मनोज कुमार के परिजन ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
कोतवाल आशुतोष सिंह ने कहा कि वह जांच के बाद ही दोषियों को गिरफ्तार करेंगे। इस पर मनोज के परिजन सहमत नहीं हुए और कोतवाली में ही धरने पर बैठ गए। पुलिस के समझाने भी वह नहीं माने। इस पर साढ़े तीन घंटे बाद सीओ बीएस भाकुनी कोतवाली पहुंचे और मामले की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। इसके बाद परिजन घर लौट गए।
विज्ञापन
सीओ बीएस भाकुनी का कहना है कि मृतक के परिजन नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करे रहे थे। पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
हादसे में नहीं बेटे की हुई हत्या: पिता
मृतक के पिता हरिपाल का कहना है कि उनका पुलिस पर विश्वास नहीं है। एक सप्ताह बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, जिससे स्पष्ट है कि पुलिस आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। हादसा में नहीं बेटे की हत्या की गई है।