{"_id":"e4542082b8b0c91c08a7fdb92b7d25a9","slug":"in-the-monsoon-will-not-face-trouble-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बरसात में नहीं झेलनी होगी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात में नहीं झेलनी होगी मुसीबत
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
Updated Sun, 14 Jun 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब बरसात में रानीबाग और अमृतपुर इलाके के लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग का दावा है कि अगले महीने रानीबाग, अमृतपुर में बन रहे दोनों झूला पुल तैयार हो जाएंगे। इसमें रानीबाग का पुल सबसे पहले जनता की सुविधा के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन
अमृतपुर में 2011 में आयी आपदा के बाद डहरा का झूला पुल ध्वस्त हो गया था। यहां पर करीब 102 मीटर लंबा पुल बनने के साथ करीब दो करोड़ रुपये से सिंचाई विभाग द्वारा प्रोटेक्शन वर्क की योजना बनाई गई। इसी तरह चित्रेश्वर (रानीबाग) में भी करीब 80 मीटर लंबा पुल की योजना बनाई गई। इसका बजट 2 करोड़ 31 लाख रखा गया है।
विज्ञापन
अगर बात समय सीमा की करें, तो यह कब की निकल चुकी है। पर लोक निर्माण विभाग पुल तैयार नहीं कर सका। अब लोनिवि का दावा है कि अगले महीने दोनों पुल काम करने लगेंगे। अधिशासी अभियंता सुनील गर्ग कहते हैं कि दोनों झूला पुल का काम करीब पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
जुलाई के पहले सप्ताह में रानीबाग और उसके कुछ दिनों बाद अमृतपुर के पुल पर आवाजाही सामान्य करने का लक्ष्य रखा गया है। पुलों के चालू होने के बाद क्षेत्र से जुड़े दोनों तरफ के गांव के लोगों की मुश्किल काफी हद तक कम हो सकेगी।