{"_id":"612d1f728ebc3e74e856cc2a","slug":"in-the-memory-of-bipin-tripathi-dwarahat-news-hld43627526","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिपिन त्रिपाठी के सपनों का उत्तराखंड बनाने को होगा संघर्ष: पुष्पेशं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिपिन त्रिपाठी के सपनों का उत्तराखंड बनाने को होगा संघर्ष: पुष्पेशं
विज्ञापन
स्व. बिपिन त्रिपाठी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते उक्रांद नेता। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। जन नेता पूर्व विधायक स्व. बिपिन त्रिपाठी की 17वीं पुण्यतिथि पर उन्हें यहां शीतलापुष्कर मैदान में श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। उक्रांद नेता पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी और राज्य आंदोलनकारियों के अथक प्रयासों से राज्य तो मिला, लेकिन भाजपा कांग्रेस ने बारी बारी से राज्य को गर्त में धकेल दिया। कहा कि बिपिन त्रिपाठी के स्वपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर आगे आना होगा। कहा कि इसीलिए उक्रांद ने पहाड़ी स्वाभिमान यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया है।
बिपिन त्रिपाठी विचार मंच के तत्वावधान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता केपीएस अधिकारी ने की। सभी वक्ताओं ने स्व. त्रिपाठी द्वारा जनहित में किए गए कार्यों को याद किया। वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय दलों के पास राज्य निर्माण की नीति नहीं है। विकास की सोच नहीं होने के कारण बेरोजगारी, महंगाई और प्राकृतिक संसाधनों की लूट बढ़ी है।
पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, स्व. जसवंत सिंह बिष्ट के पौत्र राकेश बिष्ट, त्रिलोक सिंह, सेवानिवृत्त कैप्टन रघुवर दत्त नैनवाल, मोहन कांडपाल, लक्ष्मी चंद्र त्रिपाठी, गुरिल्ला संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष महेश परिहार, रानीखेत जिलाध्यक्ष गजेंद्र नेगी, पूर्व तहसीलदार प्रताप सिंह मेहरा, राजेंद्र त्रिपाठी आदि विचार रखे।
विज्ञापन
समारोह का संचालन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल चौधरी और चारु तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। इससे पूर्व त्रिमूर्ति चौराहे पर स्व. मदन मोहन उपाध्याय, हरिदत्त कांडपाल और स्व. त्रिपाठी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया।
एमडी तिवारी इंटर कॉलेज में भी हुए कार्यक्रम
द्वाराहाट। एमडी तिवारी इंटर कॉलेज दैरी में संस्थापक पूर्व विधायक स्व. त्रिपाठी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प जताया गया। यहां विद्यालय प्रधानाचार्य नवीन चंद्र मैनाली, गिरीश तिवारी, नवीन तिवारी, हरीश चंद्र सिंह रावत, गौरव कांडपाल, संदीप मैनाली, अनीता आर्या, ज्योति हर्बोला, ललित मोहन पांडे, नरेंद्र सिंह बिष्ट आदि थे।
बीटीकेआईटी में हुआ वृहद पौधरोपण
द्वाराहाट। बिपिन त्रिपाठी विचार मंच की ओर से स्व. बिपिन त्रिपाठी की स्मृति में आज बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पौधरोपण किया। संस्था के कुलसचिव प्रो. अजीत सिंह ने लगाए गए पौधों के संरक्षण करने का आह्वान किया।
उद्यान प्रभारी आरके पांडेय, डॉ. नरेंद्र सिजवाली, जेपी तिवारी, लक्ष्मी चंद्र त्रिपाठी, केपीएस अधिकारी, महेश प्रसाद त्रिपाठी, बीएस बिष्ट, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल चौधरी आदि आदि थे।
सेराघाट से द्वाराहाट पहुंची उक्रांद की पहाड़ी स्वाभिमान यात्रा
द्वाराहाट। चौखुटिया से जिला पंचायत उपाध्यक्ष कांता रावत और रानीखेत जिलाध्यक्ष गजेंद्र नेगी के नेतृत्व में महिलाओं युवाओं का हुजूम स्व. बिपिन त्रिपाठी अमर रहे आदि नारों के साथ पहुंचा। इसमें बलवंत सिंह नेगी, आनंद नाथ, नरेंद्र मेहरा आदि थे।
उक्रांद की ओर से सेराघाट से द्वाराहाट तक पहुंची पहाड़ी स्वाभिमान यात्रा भी जोशीले नारों के साथ शीतला पुष्कर मैदान पहुंची। इस यात्रा में पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष महेश परिहार, उक्रांद जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला, ब्रह्मानंद डालाकोटी, गोपाल मेहता, गिरीश साह आदि थे।
चलो गांव की ओर अभियान के तहत पांच महिलाएं पुरस्कृत
द्वाराहाट। स्व. बिपिन त्रिपाठी की पुण्य तिथि पर चलो गांव की ओर अभियान की ओर से सामाजिक क्षेत्रों में विशेष कार्य करने वाली पांच महिलाओं को सम्मानित किया गया।
अभियान संयोजक मोहन चंद्र कांडपाल की ओर से मधुबाला कांडपाल, ज्योति त्रिपाठी, हीरा अधिकारी, कंचन साह ने विशेष कार्य करने वाली पांच महिलाओं को रंग्वाली पिछौड़ा व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में जिला पंचायत उपाध्यक्ष कांता रावत, सनणै की पुष्पा रावत, सिलंग की हेमा नेगी, महिला एकता परिषद अध्यक्ष दुर्गा बिष्ट, गुड्डी देवी शामिल हैं।