फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   In the meeting of the State Working Committee, the organization fixed the responsibility of the leaders and public representatives.

-प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठन ने की नेताओं और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी तय....

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
In the meeting of the State Working Committee, the organization fixed the responsibility of the leaders and public representatives.
हल्द्वानी मे आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में मौजूद मंत्री एवं पदाधिकारी। अमर उजाला
हल्द्वानी। भाजपा आने वाले स्थानीय निकाय, पंचायत और 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियों में जुट गई है। दो दिन चली भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठन ने भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों के लिए अपने कामकाज के बीच जुलाई तक 75 घंटे का समय आम जनता के लिए निकालने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनाव जीतने के बाद अब भाजपा ने आगे का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। कार्यसमिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी तरह भुनाने पर जोर दिया गया। पीएम मोदी के ‘जीवन की सुगमता प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, इसलिए इसे आगे बढ़ाना हमारी सरकार की प्राथमिकता रही है’, संदेश के साथ तैयार प्रपत्र जनप्रतिनिधियों और पार्टी जिलाध्यक्षों को सौंपे गए हैं तथा जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी भी तय की गई। पहले चरण में कुमाऊं के लिए 4.10 लाख प्रपत्र तैयार किए गए हैं। गढ़वाल के लिए प्रपत्र देहरादून मुख्यालय से सौंपे जाएंगे। कुमाऊं में अल्मोड़ा के लिए 92 बंडल, पिथौरागढ़ के लिए 68, बागेश्वर के लिए 32, चंपावत के लिए 40, नैनीताल के लिए 76 और ऊधमसिंह नगर के लिए सर्वाधिक 102 बंडल जिलाध्यक्षों को दिए गए हैं। प्रत्येक बंडल में एक हजार प्रपत्र हैं।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेमिसाल आठ साल की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने की जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों और नेताओं को सौंपी गई है। अगले माह तक उन्हें अनिवार्य रूप से 75 घंटे इसके लिए देने होंगे। इस दौरान बड़ी सभाएं और रैलियां भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रपत्र में शामिल हैं केंद्र की योजनाएं और उठाए गए कदम
प्रपत्र में आठ साल में केंद्र सरकार की उपलब्धियों और अंत्योदय ही मूलमंत्र के अंतर्गत 13 प्रमुख योजनाएं, सशक्त किसान, समृद्ध भारत योजना में आठ योजनाएं, युवा नेतृत्व और विकास में चार, मजबूत ढांचे से विकास को रफ्तार में पांच, नए भारत की नारी शक्ति में सात, विरासत के गौरव का संरक्षण एवं सम्मान में पांच योजनाएं, अर्थव्यवस्था सुधार में उठाई गईं छह योजनाएं, पूर्वोत्तर में उगा विकास का सूर्य में चार, प्रौद्योगिकी संचालित भारत में चार, मैं देश को नहीं झुकने दूंगा में दो योजनाएं समेत ऐतिहासिक एवं निर्णायक कदम में पांच प्रमुख कदम राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ और केदारनाथ धाम का नवीनीकरण, अनुच्छेद 370 हटाकर कश्मीर का भारत में एकीकरण, नागरिकता संशोधन कानून और ट्रिपल तलाक की प्रथा का अंत शामिल है। इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में राज्य में किए गए ऐतिहासिक कार्यों के 29 बिंदु और निर्णय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed