फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   In the marriage, the forest worker was beaten up and broke his hand

शादी में वनकर्मी से मारपीट कर हाथ तोड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
In the marriage, the forest worker was beaten up and broke his hand
रामनगर अस्पताल में भर्ती घायल वन कर्मी सुंदर सिंह। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। कोसी रेंज के बेलगढ़ चौकी में तैनात एक संविदा वनकर्मी ने बृहस्पतिवार रात शादी में शामिल होने गए कुछ लोगों पर रंजिश के तहत गालीगलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोसी रेंज के बेलगढ़ चौकी में तैनात संविदा वनकर्मी सुंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ ग्राम चैनपुरी रामनगर में एक शादी में शामिल होने गया था। इसी दौरान वहां मौजूद विशाल, मोंटी मेहरा, दीपांशु मेहरा, गौरव आदि लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। किसी तरह वह जान बचाकर कालूसिद्ध गांव पहुंचा तो आरोपी वहां भी पहुंच गए।
विज्ञापन

कालूसिद्ध में ग्रामीण गौरव रावत, मनोज सिंह रावत, संजना रावत और चंद्रा देवी के साथ भी आरोपियों ने धारदार हथियार और रॉड से मारपीट की। घटना में सुंदर सिंह और मनोज रावत गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों ने महिलाओं से हाथापाई करते हुए छेड़छाड़ की। घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने बताया कि सुंदर सिंह का हाथ फ्रैक्चर हो गया है। घायल सुंदर सिंह ने बताया कि दो महीने पहले इन लोगों को कोसी रेंज में मछलियों का शिकार करते पकड़ा था। आरोपियों ने उन पर रंजिश के तहत हमला किया है। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed