फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   In the case of cutting of trees, investigation started on the instructions of NGT

पेड़ काटने के मामले में एनजीटी के निर्देश पर जांच शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
In the case of cutting of trees, investigation started on the instructions of NGT
नैनीताल में हरे पेड़ काटने के मामले की जांच करती अधिकारियों की टीम। संवाद - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। यहां धामपुर बैंड और इसके आसपास के क्षेत्र में हरे पेड़ काटने के मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल (एनजीटी) के निर्देश पर प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम ने मौका मुआयना कर वस्तुस्थिति की जांच की।
विज्ञापन

पिछले दिनों स्थानीय निवासी विवेक वर्मा ने यहां धामपुर बैंड और इसके आसपास के क्षेत्र में कुछ लोगों की ओर से हरे पेड़ काटे जाने की शिकायत एनजीटी से की थी। एनजीटी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायत की जांच के लिए प्रशासन और वन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

एनजीटी के निर्देश पर गठित समिति में शामिल अपर आयुक्त जीवन सिंह नगन्याल, वन संरक्षक मान सिंह आदि ने शुक्रवार को शिकायतकर्ता विवेक वर्मा के साथ धामपुर बैंड, अयारपाटा क्षेत्र, अरविंदो आश्रम के समीप, टिफन टॉप व किलबरी क्षेत्र का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति देखी। वन संरक्षक मान सिंह ने बताया कि पेड़ काटने संबंधी शिकायत की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन के माध्यम से एनजीटी को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पेड़ पर लगा मिला बिजली का मीटर
नैनीताल। पेड़ कटान मामले की जांच करने पहुंची कमेटी के अधिकारियों को धामपुर बैंड के समीप जंगल में एक पेड़ पर विद्युत मीटर लगा मिला। बिजली के पोल के बजाय हरे पेड़ पर मीटर लगा देख अधिकारी हैरान रह गए। अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में भी जिला प्रशासन को जानकारी दी जाएगी ताकि मामले की जांच हो सके और पेड़ से विद्युत मीटर को हटाकर अन्यत्र लगाया जा सके। माना जा रहा है कि आसपास के आबादी वाले क्षेत्रों में से ही किसी ने अपने विद्युत कनेक्शन के लिए पेड़ पर मीटर लगवा दिया होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed