फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   In Nainital, queues for gas cylinders are forming late at night.

Nainital News: नैनीताल में सिलिंडर के लिए देर रात ही लग रही कतार

Sat, 25 Apr 2026 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 25 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
In Nainital, queues for gas cylinders are forming late at night.
नैनीताल। शहर में रसोई गैस वितरण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालात यह हैं कि गैस सिलिंडर लेने के लिए लोगों को देर रात से ही लाइन लगानी पड़ रही है। तल्लीताल धर्मशाला के समीप सिलिंडर की लाइन देखकर ऐसा लग रहा है कि यहां रात्रि में ही गैस बंटने वाली है। कुछ लोग नेपाली मजदूरों को पैसे देकर अपने सिलिंडर लाइन में लगवा रहे हैं।
विज्ञापन


नैनीताल में अव्यवस्थाओं के चलते जरूरतमंद लोगों को गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। गैस सिलिंडर लेने के लिए लोग कई हथकंडे अपना रहे हैं। आलम यह है कि लोग नेपाली मजदूरों को 200 से 300 रुपये देकर स्पॉट पर रात में ही लाइन में लगा रहे हैं। सुबह जब आम जरूरतमंद उपभोक्ता गैस लेने पहुंचते रहे हैं तब तक वितरण के लिए पहुंचे गैस सिलिंडर कम पड़ जाते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी दीपेश भट्ट आरोप है कि यह पूरी व्यवस्था अव्यवस्थित और फेल हो चुकी है। डीएम के निर्देश के बाद भी गैस वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। इंडेन गैस एजेंसी की मैनेजर अंकिता पांडे का कहना है कि लोग बेवजह एक दिन पहले से सिलिंडरों की लाइन लगा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत मिली है कि सिलिंडर वितरण केंद्र में अव्यवस्थाएं हो रही हैं। मामले में जांच कराई जाएगी। गैस सिलिंडर नियमों से ही बंटवाए जाएंगे।-नवाजिश खलिक, एसडीएम, नैनीताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed