फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   In Haldwani, 'Two Pall Pyaar Ki'

हल्द्वानी में ‘दो पल प्यार के’

Wed, 15 Mar 2017 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Wed, 15 Mar 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
In Haldwani, 'Two Pall Pyaar Ki'
हल्द्वानी में ‘दो पल प्यार के’ - फोटो : amar ujala

मशहूर निर्देशक पार्थो घोष की आगामी फिल्म ‘दो पल प्यार के’ की शूटिंग इन दिनों हल्द्वानी में हो रही है। फिल्म की खास बात यह है कि इस फिल्म में हल्द्वानी की भी कुछ शानदार लोकेशन हैं। मंगलवार को रामपुर रोड पर स्थित एक गार्डन में इस फिल्म के शॉट फिल्माए गए। फिल्म में मुकेश भारती और मडालशा शर्मा मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन


 फिल्म के निर्देशक पार्थो घोष ने बताया कि यह फिल्म एक एनआरआई लड़के की कहानी है। जो भारत में अपने पिता के वायदे को पूरा करने के लिए आता है। इस बीच कैसे अमर और अंजलि की प्रेम कहानी परवान चढ़ती है। यही फिल्म में दिखाया गया है। निर्देशक का कहना है कि दो पल प्यार के एक पारिवारिक फिल्म है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में वह पहले भी कई फिल्में शूट कर चुके हैं इसलिए यहां के प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत हैं। वह कहते हैं कि नई सरकार से उम्मीद है कि वह फिल्मों की शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक प्रयास करेगी। विवेक फिल्मस प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म का संगीत मशहूर संगीतकार बप्पी लाहिड़ी ने और टाइटल ट्रैक अरमान मलिक ने गाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म की निर्माता मंजू भारती ने बताया कि फिल्म की कोरियोग्राफी इंडस्ट्री के मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य कर रहे हैं। फिल्म के सभी गानों में नैनीताल, भवाली और भीमताल के खूबसूरत दृश्य फिल्माए गए हैं।


हल्द्वानी में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग होगी

फिल्म के लीड मुकेश भारती ने बताया कि वह फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि अक्सर देखने में आता है कि यहां फिल्माई फिल्मों को थियेटर नहीं मिल पाते हैं। इसके लिए दो पल प्यार के की विशेष स्क्रीनिंग हल्द्वानी में की जाएगी। स्थानीय लोगों तक फिल्म अधिक से अधिक पहुंच पाए इसके लिए विशेष प्रयास होंगे। भारती बताते हैं कि वह जल्द ही अक्षय कुमार के साथ सी-60 बॉयोपिक में नजर आएंगे। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed