फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   In Damuwadhunga, a father was attacked for protesting against the molestation of a girl.

Nainital News: दमुवाढूंगा में युवती से छेड़खानी के विरोध में पिता पर किया हमला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
In Damuwadhunga, a father was attacked for protesting against the molestation of a girl.
हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा में चार लोगों ने घर में घुसकर एक परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि घर में मौजूद युवती से छेड़खानी की गई। विरोध करने पर पिता पर रॉड से हमला कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में एक ही परिवार के चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने काठगोदाम पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि पिछले माह सात अक्तूबर की रात परिवार सोने की तैयारी कर रहा था। टिनशेड का घर होने से कोई भी आसानी से इसमें प्रवेश कर सकता है। इसका फायदा उठाकर आरोपी चंदू, राहुल, संजू और तनुज रात में घर में घुस गए। आरोपियों ने छेड़छाड़ करने के बाद उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद आरोपी अश्लील हरकतें करने लगे। पिता के विरोध करने पर आरोपियों ने लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया। पीड़िता ने पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत की। पुलिस के पहुंचने तक आरोपी पिता को अधमरा कर फरार हो गए। घायल पिता को परिजनों ने बेस अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी काठगोदाम विमल मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर चारों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed