फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   In case of using stolen sand and gravel, the department will deposit Rs 5 lakh royalty

Nainital News: चोरी का रेता-बजरी लगाने के मामले में विभाग जमा करेगा पांच लाख राॅयल्टी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
In case of using stolen sand and gravel, the department will deposit Rs 5 lakh royalty
हल्द्वानी। गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की सुरक्षा दीवार के निर्माण में गौला नदी से अवैध रूप से निकाला गया रेता-बजरी लगाने के मामले में सिंचाई विभाग पांच लाख रुपये रॉयल्टी जमा करने के लिए तैयार हो गया है। वन विभाग ने सिंचाई विभाग से उनके खनन वाहनों की डिटेल मांगी है।
विज्ञापन



गौला नदी के कटाव से बचाने के लिए गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास सुरक्षा दीवार का निर्माण हो रहा है। सिंचाई विभाग यह कार्य करवा रहा है। पिछले दिनों डीएफओ हिमांशु बागरी ने निर्माणस्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यदायी संस्था के पास मौके पर मौजूद खनन सामग्री से जुड़े दस्तावेज नहीं थे। इस पर गौला रेंज में सिंचाई विभाग के तीन इंजीनियरों व ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा के बाद वन विभाग खनन सामग्री के अनुसार जुर्माना के आकलन में जुटा है। उधर बुधवार को सिंचाई विभाग ने वन विभाग को पत्र लिखकर उपखनिज के इस्तेमाल पर पांच लाख रुपये रॉयल्टी जमा करने की बात कही है। प्रभागीय लौंगिग प्रबंधक धीरेश कुमार बिष्ट ने बताया कि पांच लाख रुपये रॉयल्टी जमा करने का पत्र मिला है। सिंचाई विभाग से वाहनों की डिटेल मांगी गई है जिसके जरिये वह खनन कार्य करेंगे। इसके अलावा किस गेट से वह वाहन निकालेंगे, इसकी भी जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन





गौला का जलस्तर बढ़ने की आशंका पर वाहन हटाने को कहा

प्रभागीय लौंगिग प्रबंधक धीरेश कुमार बिष्ट ने कहा कि सिंचाई विभाग ने गौला नदी का जलस्तर बढ़ने की जानकारी दी है। साथ ही खनन वाहनों को हटाने के लिए कहा गया है। इस पर वाहनों को एहतियातन हटा लिया गया है। बृहस्पतिवार को खनन के साथ ही सतर्कता भी बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed