{"_id":"095f2b25ac338f883e64e0b52eda1267","slug":"in-case-of-death-of-the-beam-test-report-submitted-to-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरण की मौत के मामले मे डीएम को भेजी जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किरण की मौत के मामले मे डीएम को भेजी जांच रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Thu, 16 Apr 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाक्टरों की लापरवाही से सुशीला तिवारी अस्पताल में हुई किरण की मौत के मामले में सिटी मजिस्ट्रेट ने जांच रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। डीएम दीपक रावत ने मजिस्ट्रेटी जांच के लिए एडीएम को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। रिपोर्ट में सीसीटीवी फुटेज और रिकार्ड का जिक्र करने के साथ ही व्यवस्थाओं और लापरवाही पर अंगुली उठाई गई है।
विज्ञापन
मंगलवार को तीनपानी निवासी पत्रकार ताराचंद्र जोशी की पत्नी किरण की डाक्टरों की लापरवाही के कारण सुशीला तिवारी अस्पताल में मौत हो गई थी। इसके बाद पत्रकारों ने हंगामा किया था। मामले की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेटी जांच कराने का आदेश दिया था। सिटी मजिस्ट्रेट आरडी पालीवाल ने बुधवार को पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी दीपक रावत को भेज दी।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट में सीसीटीवी फुटेज के साथ ही अस्पताल के रिकार्ड, ढाई घंटे तक तड़पती रही किरण का इलाज न करने और डाक्टरों की लापरवाही का भी जिक्र किया गया है। जिलाधिकारी रावत ने बताया कि एडीएम बीएल फिरमाल को जांच अधिकारी नियुक्त किया है, जिनसे एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन