फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   In Almora Englishman Ayo Taxi........

अल्मोड़ा अंग्रेज आयो टैक्सी में........

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
In Almora Englishman Ayo Taxi........
हल्द्वानी पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में आयोजित हरेला मेले में जलेबी दौड़ के लिए प्रतिभाग कर
हल्द्वानी। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरानगर में पांच दिवसीय हरेला मेले में शनिवार को बच्चों की प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। देर रात तक चल रहे कार्यक्रम में कुमाऊं के लोक गायकों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

लोक गायक नीरज चुफाल के नाम रही सांस्कृतिक संध्या में दर्शक झूमने को मजबूर हो गए। उन्होंने प्रसिद्ध झोड़ा ‘अल्मोड़ा अंग्रेज आयो टैक्सी में’... गाया तो लोग नाचने लगे। यह गाना यू टयूब पर अभी तक एक करोड़ लोग देख, सुन चुके हैं।
विज्ञापन

इसके बाद ‘मैं तेरो मखाना, तू मेरी डबल रोटी’ और ‘हिट मधुली दानपुरा’ गाकर समा बांध दिया। गायिका रेनू जोशी ने हरेला पर गीत ‘जी रैया जागि रैया’ के माध्यम से आशीष दी। देर रात तक चले मेले में ज्योति कला समिति गौलापार ने निदेशक नंदू के निर्देशन में लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........
प्रतियोगिताओं में चिराग, अंशिका, दीपशिखा, करन रहे अव्वल
बच्चों की जलेबी दौड़ प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में चिराग भट्ट पहले, सुनील थापा दूसरे और कान्हा आर्या तीसरे स्थान पर रहे। बालिका जूनियर वर्ग में अंशिका साहू पहले, नंदिनी बिष्ट दूसरे, सुहानी पांडे तीसरे स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में दीप शिखा जोशी को विशेष पुरस्कार दिया गया। सुगम गायन में सीनियर वर्ग में करन कपूर पहले, यशी पांडे दूसरे और दैविक तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर डॉ. चंद्रशेखर तिवारी, भुवन जोशी, गोपाल सिंह, एनबी गुणवंत, देवेंद्र तोलिया, शोभा बिष्ट, ज्योति पाठक, स्मित तिवारी, वरुण नेगी, राजू राणा, पंकज शर्मा, नीरज जोशी, लोकेश जोशी, त्रिलोक बनौली, ललित बिष्ट, लीलाधार पांडे, संजू आर्या मौजूद रहे। संचालन प्रदीप उपाध्याय और शंभू साहिल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed