हल्द्वानी। जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित इंटर स्कूल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट इंस्पिरेशन स्कूल ने जीत लिया। इंस्पिरेशन ने वेंडी स्कूल की टीम को नौ विकेट से हराया।
वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने 29.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 119 रन बनाए। जवाब में इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने निर्धारित लक्ष्य को 19 वें ओवर में पूरा कर नौ विकेट से अंडर-14 इंटर स्कूल टूर्नामेंट जीत लिया। अंपायर अमित सिरौला, अंकित चंदोला, स्कोरर दया पनेरू, अर्जुन कुमार रहे। इससे पहले कांग्रेस नेता प्रयाग भट्ट ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर दीपक मेहरा, कमल पपनै, किशन अनेरिया, लीला कांडपाल, अमित कांडपाल, आनंद बिष्ट, त्रिलोक सिंह जीना, विजय कुकसाल, मनोज भट्ट, प्रदीप बिष्ट, संजय बिष्ट, विशाल भोजक मौजूद रहे।