{"_id":"6009a8508ebc3e340c4f6cba","slug":"important-contribution-of-betaleshwar-seva-samiti-in-the-development-of-betalghat-maurya-bhimtal-news-hld4119980110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेतालघाट के विकास में बेतालेश्वर सेवा समिति का अहम योगदान: मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेतालघाट के विकास में बेतालेश्वर सेवा समिति का अहम योगदान: मौर्य
विज्ञापन
बेतालघाट (नैनीताल)। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने बृहस्पतिवार को बेतालघाट में वृद्धाश्रम, अनाथालय, शिवालय मंदिर, एंबुलेंस सेवा, पटोरी पार्क, प्रभु प्रेम आयुष धाम और अंबेडकर की प्रतिमा आदि कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। समिति अध्यक्ष राहुल अरोरा ने राज्यपाल मौर्य को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। बता दें कि बेतालेश्वर सेवा समिति ने लोकार्पण और शिलान्यास से जुड़े कार्य कराए हैं।
राज्यपाल मौर्य ने बेतालेश्वर सेवा समिति के जनहित के कार्यों की सराहना की। कहा कि बेतालघाट के विकास में बेतालेश्वर सेवा समिति अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने वृद्धाश्रम का नाम माता घर और अनाथालय का नाम भैया-बहन घर रखने को कहा। राज्यपाल मौर्य ने कहा कि हमें सरकार के साथ ही अपने स्तर से भी जन कल्याण के बारे में सोचना और कार्य करना चाहिए। उन्होंने गरीबों और असहाय की सेवा को ईश्वर की आराधना बताया। कहा कि समिति क्षेत्र के बच्चों, महिलाओं को कोचिंग, कॅरियर काउंसलिंग, संगीत, सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण दे रही है, जिसका लाभ महिलाओं और विद्यार्थियों को स्वरोजगार और रोजगार में मिल रहा है।
राज्यपाल मौर्य ने बेतालघाट में बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित होने पर क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने आंबेडकर के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया। समिति के अध्यक्ष राहुल अरोरा और सचिव दीप रिखाड़ी ने बताया कि आयुष धाम के तहत 256 नाली भूमि पर 39 प्रकार की जड़ी बूटियां उगाई जाएंगी। इसकी प्रोसेसिंग और पैकेजिंग की व्यवस्था भी यहीं की जाएगी। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में बेतालेश्वर सेवा समिति ने गरीबों को निशुल्क कंबल बांटे। इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने राज्य की संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में भवाली नगरपालिका अध्यक्ष संजय वर्मा, राजेश कुमार, पीसी गोरखा, महंत रविशंकर महाराज, मूर्ति महाराज, प्रदेश महामंत्री सुरेश चंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे।