फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Importance of Hindi has increased in the era of globalization

वैश्वीकरण के दौर में बढ़ गया है हिंदी का महत्व

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Importance of Hindi has increased in the era of globalization
हल्द्वानी। हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है लेकिन यह राष्ट्रभाषा न होकर मात्र राजभाषा बनकर रह गई है। राष्ट्रभाषा जन-जन की भाषा कहलाती है। हिंदी हमें सांस्कृतिक स्तर पर जोड़ती है। यह संपर्क भाषा का भी विशेष कार्य करती है। आज वैश्वीकरण के दौर में हिंदी का महत्व और अधिक बढ़ गया है। हिंदी को विश्व की प्रमुख भाषा बनाने के लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करना होगा।
विज्ञापन

यह बातें राजकीय इंटर कॉलेज नारायणनगर में अमर उजाला फाउंडेशन के हिंदी हैं हम के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्रों और शिक्षकों ने कहीं। कॉलेज में भाषण, निबंध और कविता प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रधानाचार्य विनोद कुमार जोशी ने कहा कि सभ्यता, संस्कृति, चेतना के लिए हिंदी भाषा का समृद्ध होना जरूरी है। हिंदी प्रवक्ता विनोद कांडपाल के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रवक्ता डॉ. हेमंत जोशी, गिरधर सिंह मनराल, पुरुषोत्तम बिष्ट, भगवती प्रसाद उप्रेती, नारायण सिंह महरा, चंद्रशेखर पाठक ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता के प्रतिभागी
पिंकी मटियाली प्रथम, ज्योति जोशी द्वितीय, मानसी आर्या, अंजलि जोशी तृतीय।
भाषण प्रतियोगिता के प्रतिभागी
दिव्या सुनाल प्रथम, गुंजन मटियाली द्वितीय, अंजलि जोशी तृतीय, गौरव जोशी, दिव्या सुनाल सांत्वना।
काव्य पाठ
कल्पना तिवारी प्रथम, लवली पलड़िया द्वितीय, मनीषा सुयाल तृतीय।
वंदना के प्रतिभागी
गुंजन, मानसी, पायल, लवली, अंजलि, दिव्या।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed