{"_id":"602ad28d8ebc3ee8fa485ddc","slug":"immediately-report-a-cyber-fraud-nainital-news-hld4149342124","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगी होने पर तत्काल बताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगी होने पर तत्काल बताएं
विज्ञापन
नैनीताल में पत्रकारों से वार्ता करती एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी।
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने कहा कि साइबर ठगी होने पर तत्काल पुलिस को बताएं, ताकि समय पर कार्रवाई कर अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सके।
एसएसपी सोमवार को पत्रकारों से वार्ता कर रही थीं। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध और नशे के खिलाफ नैनीताल पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि साइबर ठगी के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। और लोग आसानी से इसका शिकार हो रहे हैं, लेकिन पीड़ित व्यक्ति शिकायत करने में देरी कर रहे हैं, जिसके कारण उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि साइबर या ऑनलाइन ठगी का शिकार होने पर पीड़ित तुरंत 112 पर शिकायत दर्ज करा सकता है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। साइबर अपराधों पर लगाम लगाना पुलिस के लिए भी चुनौती बना हुआ है। इसकी रोकथाम और लोगों को इसके लिए जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस की ओर से 35 हजार पंफलेट छपवाये गए हैं। जल्द ही लोगों में इसका वितरण कर उन्हें इससे बचने के तरीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने कहा कि पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ भी जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके लिए भी टोल फ्री नंबर जारी किए गए हैं, जिस पर लोग बिना नाम बताए पुलिस को सूचित कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ब्लैक स्पॉट का चिन्हीकरण किया जा रहा है। जिले में हाइवे से जुड़े लिंक मार्गों पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएंगे ताकि लिंक रोड से हाइवे पर प्रवेश करने से पहले वाहन की रफ्तार नियंत्रण में रहे।
विज्ञापन
महिला संबंधी अपराधों पर पुलिस दिखाएगी सख्ती
नैनीताल। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने कहा कि महिला संबंधी अपराधों पर पुलिस सक्रियता और संवेदनशीलता से काम कर रही है। सभी कोतवाली, थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि महिला संबंधी छोटी से छोटी किसी भी घटना या शिकायत को नजरअंदाज ना किया जाए। उन्होंने कहा कि महिलाएं बेझिझक अपनी समस्याओं की शिकायत पुलिस से करें। पुलिस उनकी हर एक शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ जांच कर कार्रवाई करेगी।