फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Illegally run clinic in Gaulapar closed

Nainital News: गौलापार में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक बंद कराया

Sat, 12 Apr 2025 02:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 12 Apr 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Illegally run clinic in Gaulapar closed
मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण करते अधिकारी।
हल्द्वानी। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को गौलापार क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों व निजी क्लीनिकों में छापे मारे। इस दौरान बंगाली मूल के एक कथित डॉक्टर के अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक को बंद करा दिया। साथ ही पांच मेडिकल स्टोरों में अनियमितताएं मिलने पर उनके संचालकों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

डिप्टी कलेक्टर नवाजिस खलिक के नेतृत्व में चिकित्सा विभाग की टीम दोपहर में गौलापार क्षेत्र में पहुंची। टीम ने वहां डॉ. कार्तिक विश्वास के क्लीनिक की जांच की तो पता चला कि वह अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है। इस पर टीम ने इस क्लीनिक को बंद करा दिया। इसके बाद टीम ने मेडिकल स्टोरों की जांच की। जांच के दौरान पांच मेडिकल स्टोरों में अनियमितताएं मिलीं। कहीं लाइसेंस होल्डर मौके पर नहीं मिला तो कहीं एक्सपायर्ड दवाओं के निस्तारण की उचित व्यवस्था नहीं मिली। इस पर टीम ने शिव शक्ति मेडिकल स्टोर, भगवती मेडिकल हॉल, महादेव मेडिकल, बेलवाल मेडिकल व जगदंबा मेडिकोज को ड्रग इंस्पेक्टर के माध्यम से नोटिस जारी किए।
विज्ञापन

डिप्टी कलेक्टर नवाजिस खलिक ने कहा कि लोगों को सुरक्षित एवं प्रामाणिक चिकित्सा सेवा मिले, इसी उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। भविष्य में भी यह जारी रहेगा। ताकि अवैध रूप से कोई क्लीनिक संचालित न हो और मरीजों को गुणवत्तायुक्त दवाइयां मिल सकें। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed