{"_id":"5faaf91c8ebc3e9bb80ba523","slug":"illegal-mining-is-going-on-indiscriminately-in-kathgodam-hundreds-of-mules-are-being-carried-every-day-haldwani-news-hld403715430","type":"story","status":"publish","title_hn":"काठगोदाम में धड़ल्ले से चल रहा है अवैध खनन, प्रतिदिन सैकड़ों खच्चरों से ढोया जा रहा है रेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काठगोदाम में धड़ल्ले से चल रहा है अवैध खनन, प्रतिदिन सैकड़ों खच्चरों से ढोया जा रहा है रेता
विज्ञापन
रानीबाग गुलाब घाटी में खच्चरों से किया जा रहा अवैध खनन। अमर उजाला
- फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र में गौला नदी से दिन दहाड़े खच्चरों के माध्यम से अवैध खनन हो रहा। प्रतिदिन करीब 100 खच्चर दिन और रात नदी से रेता ढो रहे हैं।
काठगोदाम क्षेत्र में सुबह चार बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक और शाम चार बजे से रात आठ बजे तक खनन माफिया दिनदहाड़े नदी को खोद रहे हैं। प्रतिदिन 100 खच्चर इस धंधे में लगे हुए हैं। खच्चर के माध्यम से नगर निगम इंटर कालेज काठगोदाम से लगती सड़कों पर इस उपखनिज का स्टॉक किया जाता है।
इसके बाद यहां से बड़ी गाड़ियों की मदद से रात और सुबह रेते को बेचा जाता है। आसपास के लोगों की मानें तो इसको लेकर वह वन विभाग, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। आरोप है कि अवैध खनन का स्टॉक सड़कों के किनारे किया जाता है। हवा से इसकी धूल घरों के अंदर घुसती है।
विज्ञापन
मेरे संज्ञान में यह मामला नहीं आया है। जल्द ही वन विभाग और पुलिस को अवैध खनन रोकने के लिए पत्र लिखा जाएगा। - प्रत्यूष सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट