{"_id":"59f4e9e94f1c1bd7538b9d90","slug":"illegal-mining-in-kaladhungi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
Updated Sun, 29 Oct 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
अवैध ख्ननन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी/कालाढूंगी। अवैध खनन की शिकायत पर प्रशासन और खान विभाग की संयुक्त टीम ने कालाढूंगी खनन क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापे मारे। छापेमारी के दौरान 17580 क्विंटल अवैध खनन पकड़ा गया। इस पर टीम ने पांच लोगों पर 1.43 करोड़ के जुर्माने की संस्तुति करते हुए डीएम को रिपोर्ट भेज दी है। अवैध खनन में टीम ने एक डंपर को भी जब्त किया है।
विज्ञापन
एसडीएम कालाढूंगी अशोक जोशी, उप निदेशक खनन राजपाल लेघा ने शनिवार को कालाढूंगी तहसील क्षेत्र में स्वीकृत खनन पट्टों में छापेमारी की। सबसे पहले टीम ग्राम हिम्मतपुर बैलपड़ाव निवासी सुखवीर सिंह के स्वीकृत पट्टा स्थल पर पहुंची। वहां खोदे गए गड्ढे की नापजोख में 5573 घन मीटर अधिक खनन पाया गया। इस पर टीम ने सुखवीर सिंह पर 42.91 लाख का जुर्माना डाला गया।
विज्ञापन
वहीं जसपाल सिंह निवासी हिम्मतपुर ने मानक से अधिक 5120 घनमीटर अवैध खनन किया गया था, जिस पर 41.42 लाख का जुर्माना डाला गया। पत्तापानी निवासी भगवती देवी के पट्टे पर 5880 घनमीटर अधिक खनन होने पर 47.27 लाख का जुर्माना डाला गया। 650 घनमीटर अधिक खनन करने पर सेमलचौड़ निवासी मुकेश चंद्र पर सात लाख का जुर्माना डाला गया। 357 घनमीटर अधिक खनन करने पर सेमलचौड़ निवासी देशराज पर 4.74 लाख का जुर्माना डाला गया।
विज्ञापन
उधर उपनिदेशक खनन राजपाल लेघा ने बताया कि वाहन यूके 06/5369 को बिना परमिट का आरबीएम ले जाते पकड़ा गया। इसको जब्त किया गया। इस दौरान 17580 घनमीटर अवैध खनन पकड़ा गया। इस पर 1.43 करोड़ रुपये का जुर्माने और इनकी खनन अनुज्ञा को निरस्त करने की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट डीएम नैनीताल को भेज दी है। इस दौरान एसडीएम अशोक जोशी, उप निदेशक खनन राजपाल लेघा, राजस्व उपनिरीक्षक गिरीश तिवारी, मोहित बोरा, महेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, बृजेश कुमार आदि थे।