फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Illegal minerals and boring found in four under construction resorts

Nainital News: चार निर्माणाधीन रिजॉर्ट में मिला अवैध उपखनिज और बोरिंग

Sat, 29 Jun 2024 05:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 29 Jun 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Illegal minerals and boring found in four under construction resorts
रामनगर (नैनीताल)। छोई के निर्माणाधीन रिजॉर्ट में प्रशासन, खनन विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारा। वहां टीम को रिजाॅर्ट में अवैध उपखनिज का भंडारण और बिना अनुमति के बोरिंग मिला। इस पर अवैध उपखनिज पर तीन रिजॉर्ट संचालकों पर 47 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर एसडीएम राहुल शाह, तहसीलदार कुलदीप पाण्डेय ने राजस्व व खनन विभाग की टीम के साथ छोई क्षेत्र में चार निर्माणाधीन रिजॉर्ट में चेकिंग की। रिजॉर्ट में काफी उपखनिज पाया गया, उपखनिज के प्रपत्र मांगें गए तो रिजॉर्ट संचालक जवाब नहीं दे पाए। उपखनिज अवैध पाए जाने पर नापजोख की गई।
विज्ञापन

चार जगह मिले अवैध उपखनिज पर रिजॉर्ट संचालकों पर 47 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाने की संस्तुति की गई। तीन रिजॉर्ट में अवैध तीन बोरिंग भी मिले जिनके संबंध में रिजॉर्ट संचालक कोई भी प्रपत्र नहीं दिखा पाए। इनके अलावा टीम ने ढिकुली में लदुवाचौड़ में भी दो निर्माणाधीन रिजॉर्ट में चेकिंग की जहां बोरिंग अवैध पाई गईं और इसकी कोई अनुमति नहीं ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि जल शक्ति मंत्रालय की अधिसूचना के तहत भू-जल की अवैध निकासी/बोरिंग में पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क अधिरोपित किया जाएगा। पांच रिजॉर्ट को अवैध बोरिंग संचालित करने के तहत नोटिस दिए जा रहे हैं। इस दौरान राजस्व उपनिरीक्षक आरिफ हुसैन, मनोज रावत, राहुल आर्य, खनन विभाग के जयप्रकाश मौजूद रहे।

यहां अवैध उपखनिज और बोरिंग मिली
एसडीएम ने बताया कि टीम को छोई मोतीपुर खुशालपुर में मैसर्स गिरिजा लैंड वैचर्स प्राइवेट लिमिटेड के अलावा रोहित लटवाल की भूमि, सुरेश चंद्र, राहुल, ओमेश अग्रवाल, गिरीश कुमार अग्रवाल की भूमि में बन रहे रिजॉर्ट में अवैध उपखनिज व अवैध बोरिंग मिली। इनके अलावा लदुवाचौड़ में सेंसों सोल्यूशंस व तारी देवी की भूमि पर बने निर्माणाधीन रिजॉर्ट में अवैध बोरिंग मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed