फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Illegal construction of Saturn Bazar Nullah collapsed

शनि बाजार नाले का अवैध निर्माण ढहाया

Thu, 27 Jul 2017 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। Updated Thu, 27 Jul 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
Illegal construction of Saturn Bazar Nullah collapsed
शनि बाजार नाले का अवैध निर्माण ढहाया - फोटो : अमर उजाला

नगर निगम ने शनि बाजार के पास नाले पर अवैध ढंग से किए गए निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। पक्के निर्माण की वजह से नाले की सफाई नहीं हो पा रही थी। बारिश के दिनों में नाला उफान पर रहता है। इससे इंदिरा नगर, शनि बाजार क्षेत्र, फ्रेंडस कालोनी, जोशी विहार आदि मोहल्लों में जल भराव हो जाता है। अब बृहस्पतिवार से नाले की सफाई की जाएगी।

विज्ञापन


वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कुछ दिन पूर्व इंदिरा नगर में नाले का निरीक्षण किया था। उन्होंने नगर निगम, सिंचाई विभाग को तत्काल सफाई के निर्देश दिए थे। इधर पंत के दौरे के बाद नगर निगम की टीम सक्रिय हुई। मुख्य नगर आयुक्त हरबीर सिंह के नेतृत्व में टीम बुलडोजर लेकर इंदिर नगर पहुंची।
विज्ञापन


सिंह ने अतिक्रमणकारियों को समझा कर नाले पर अवैध ढंग से किए गए निर्माण पर बुलडोजर चलवाया। हालांकि इस दौरान अधिकारियों व टीम को स्थानीय बाशिंदों का विरोध भी झेलना पड़ा और नोंकझोंक भी हुई, लेकिन बुलडोजर के आगे अतिक्रमणकारियों की नहीं चली। बुलडोजर ने करीब 300 मीटर लंबे अवैध अतिक्रमण को ढहा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे नाले के पानी का बहाव रेलवे पटरी के पार की तरफ बने नाले की ओर हो गया है। बता दे कि सिंचाई विभाग ने नाले का पानी का बहाव पटरी पार नाले की तरफ करने के लिए 21 लाख का प्रस्ताव बनाया था। अब सीधे पानी का बहाव होने से 21 लाख रुपये की चपत लगने से बच गई है।

बृहस्पतिवार से नाले की सफाई की जाएगी। फिर नाले के ऊपर सीमेंट के बने पटाल या लोहे का जाल बिछाने का प्रस्ताव बनाया जाएगा। इसका जिम्मा अभियंताओं को सौंप दिया गया है।


शनि बाजार रोड स्थित नाले से अवैध अतिक्रमण ढहा दिया गया है। अब नाले की सफाई करा ऊपर से लोहे का जाल या पटाल बिछाई जाएगी। ताकि समय समय पर नाले की सफाई होती रहे। 
- हरबीर सिंह, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed