फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   IGNOU's term-end exams begin

Nainital News: इग्नू की सत्रांत परीक्षाएं शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
IGNOU's term-end exams begin
नैनीताल। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की जून 2026 की सत्रांत परीक्षाएं सोमवार से देशभर में शुरू हो गई हैं। ये परीक्षाएं 21 जुलाई तक संचालित की जाएंगी। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर की समन्वयक प्रो. चंद्रकला रावत ने बताया कि इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र देहरादून के अंतर्गत विभिन्न जिलों में कुल 19 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए हॉल टिकट इग्नू के समर्थ स्टूडेंट पोर्टल पर अपलोड कर दिए हैं। छात्र अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन कर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए हॉल टिकट के साथ विश्वविद्यालय या सरकार की ओर से जारी वैध फोटो पहचान पत्र अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed