{"_id":"6834d1cda4753abe7f0bcc1d","slug":"if-the-verification-is-done-properly-there-will-be-no-chaos-creating-garbage-left-haldwani-news-c-8-1-hld1029-570583-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सत्यापन सही से हो तो अराजकता पैदा करने वाला कचरा नहीं बचेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सत्यापन सही से हो तो अराजकता पैदा करने वाला कचरा नहीं बचेगा
विज्ञापन
गजराज सिंह बिष्ट।
हल्द्वानी। मेयर गजराज सिंह बिष्ट का कहना है कि यदि सत्यापन कार्य सही से हो जाए तो न केवल बहुत सारी चीजें साफ हो जाएंगी, बल्कि देवभूमि को अराजकता में धकेलने वाला कचरा भी साफ हो जाएगा। बगैर नाम लिए कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए बिष्ट ने कहा कि कुछ लोगों ने केवल वोटों की खातिर ऐसे लोगों को हल्द्वानी में बसा दिया, यह राजनैतिक दलों के लिए ही नहीं बल्कि समूचे उत्तराखंड के लिए बेहद गंभीर है।
बिष्ट ने ये बातें एक इंटरव्यू में कही, जो अब वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब से वह मेयर बने हैं तभी से सरकार और प्रशासन से सत्यापन की मांग करते आ रहे हैं। बोले, सत्यापन शुरू होने के बाद से हल्द्वानी शहर में आठ से दस हजार व्यक्ति नजर नहीं आ रहे हैं। जिस तरह एक दीदी वहां बांग्लादेशियों को शरण दे रही है उसी तरह यहां दूसरी दीदियां थीं हमारी, जो यहां बसा रही थीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और प्रशासन दोनों सजग हैं, वह अपना काम कर रहे हैं। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि हम उत्तराखंड को अशांत नहीं होने देंगे। अराजकता नहीं होने देंगे। यह हमारा प्रण है। बोले-सत्यापन होना ही चाहिए, हमारा भी हो। केवल एक वर्ग विशेष का न हो।